Chhindwara News : जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे परासिया विधानसभा के ग्राम बाघबर्दिया, हनुमान मन्दिर में दी 10 लाख के सौंदर्यीकरण की सौगात
Chhindwara News: District Panchayat President reached village Baghbardiya of Parasia Assembly, gave gift of beautification of 10 lakhs in Hanuman Temple.

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : छिंदवाडा जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार निरन्तर ही पूरे जिले का दौरा करते है. इसी क्रम में वह आज परासिया विधानसभा के ग्राम बाघबर्दिया पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की एवं ग्राम वासियो से चर्चा की. ग्रामीणों की मांग पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने हनुमान मंदिर के सौंदर्यीकरण में पेवर ब्लाक लगाने एवं व्यवस्थित करने के लिये 10 लाख रुपये की घोषणा की. ग्राम वासियो ने इसके लिये जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : भाजपा नगर युवा मोर्चा द्वारा “विकसित भारत एम्बेसडर“ अभियान की हुई शुरुआत
Chhindwara News : जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे परासिया विधानसभा के ग्राम बाघबर्दिया,हनुमान मन्दिर में दी 10 लाख के सौंदर्यीकरण की सौगात
ग्राम वासी श्री पुन्हार को अपने बीच पाकर बहुत ही उत्साहित दिखे. गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष निरन्तर जनता के बीच जाकर उनकी मांगों को पूर्ण करने का भरसक प्रयास करते है. श्री पुन्हार ने बताया कि जनता ने उन्हें उनकी सेवा के लिए इस पद पर बैठाया है जिसको पूरा करने में वह कोई कसर बाकी नही रखेगे. इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियो के साथ सन्तोष प्रजापति , संजीव सिंह , बालिक परतेती , NSUI के जिला अध्यक्ष अजय ठाकुर , समर्थ मैद , सत्यम भांगे उपस्थित रहे|
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : उम्मीदों को पूरा कर रही मोदी की गारंटी की गाड़ी-विवेक बंटी साहू



