Chhindwara News : 66 जरूरतमंद छात्र -छात्राओ को भारत विकास परिषद शाखा द्वारा किया स्वेटर का वितरण
Chhindwara News: Bharat Vikas Parishad branch distributed sweaters to 66 needy students.

| WHATSAPP GROUP |
|
Chhindwara News : भारत विकास परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री सत्येन्द्र ठाकुर ने बताया कि भारत विकास परिषद समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवाकार्यों के लिये अग्रणी संस्था है अभी भारत विकास परिषद द्वारा ज़िले में शीतलहर के चलते निरंतर ठंड से बचने स्वेटर का वितरण किया जा रहा।
इसी परिप्रेक्ष में भारत विकास परिषद आज शासकीय प्राथमिक शाला मालनवाडा पहुँचा और प्राथमिक शाला में अध्ययनरत ज़रूरतमंद 66 छात्र छात्राओ को जनपद सदस्य साक्षी गोलू पटेल जी व आरव हितेश चौधरी जी के सहयोग से ठंड से बचने स्वेटर का वितरण किया गया इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री सत्येन्द्र ठाकुर, गोलू पटेल, डॉक्टर प्रवीण रघुवंशी, हितेश चौधरी, अमन जैन, प्रियंका मंडाले जी, मोना चौधरी, शाला की तरफ़ से कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र तिवारी जी, दर्पण नामदेव, मीनाक्षी श्रीवास, अथर्व ठाकुर,नविष्का चौधरी व अन्य शिक्षकगण और अभिभावक गण उपस्थित रहे।
खबर ये भी हैं : Chhindwara Today News : खापानियर में छात्रों को उपहार में स्वेटर, जूते- मोजे, पेन कापी, पानी की बोतल का किया वितरण



