Betul News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही रोड में बिना बेस के बिछा दिया डामर
Betul News: Asphalt laid without base in the road being built under Pradhan Mantri Awas Yojana
नगर पालिका इंजीनियर और अधिकारी प्रधानमंत्री की योजना को लगा रहे पलीता

|
Betul News : (बैतूल) | प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में नहीं बनाए हैं 6 वर्ष में भी अधूरे निर्माण से हितग्राहियों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। आवास योजना के तरफ बगैर खुदाई के कच्चा बेच डाला जा रहा है जिसके चलते कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं वैसे भी मल्टी स्टोरी बनाने में बसवा रेत का प्रयोग काफी मात्रा में किया गया है जिससे मल्टी स्टोरी की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। अब निर्माण कार्य में तेजी दिखाने का ढोंग किया जा रहा है। दरअसल प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राही की सुविधा के लिए बनाई जाने वाली सड़क का गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। (Betul News)
Betul News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही रोड में बिना बेस के बिछा दिया डामर
जानकारों की मानें तो सड़क एस्टीमेट लेयर के मुताबिक नहीं बनाई जा रही है। बिना बेस तैयार किया सड़क का निर्माण कार्य चालू कर दिया गया। इतना ही नहीं सिर्फ स्टोन डस्ट और गिट्टी मिलाकर सड़क की लेयर तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। इसमें जमीन कटिंग नहीं की गई हैं। ना ही किसी प्रकार से कोई बेस तैयार कर सड़क को बनाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में सड़क कितने माह टिकेगी यह कह पाना बड़ा मुश्किल है। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास में मकान आवंटन का लाभ लेने वाले हितग्राहियों के साथ नगर पालिका और ठेकेदार मिलकर सीधे तौर पर धांधली करते नजर आ रहे हैं। (Betul News)
Viral Hindi Jokes : दो मच्छर स्टडी कर रहे थे, पहला मच्छर- मैं तो आगे डॉक्टर बनूगॉं…
Betul News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही रोड में बिना बेस के बिछा दिया डामर
ऐसा नहीं है कि ठेकेदार के माध्यम से सड़क का घटिया निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी नगर पालिका के इंजीनियरों को ना हो बावजूद इसके गुणवत्ताहीन हो रहा है। निर्माण कार्य की जांच करने का ढोंग करते हैं। नगर पालिका परिषद सारनी के 36 वार्डों में रहने वाली गरीब जनता जो नगर पालिका के अधिकारियों पर भरोसा करके प्रधानमंत्री आवास योजना में अपने मकान आवंटित करने का कार्य कर रही है। जबकि नगर पालिका के आला अधिकारी ही ठेकेदार के साथ मिलकर आवास से लेकर सड़क तक के घटिया निर्माण कार्य करवा रहे हैं। (Betul News)
Betul News : प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रही रोड में बिना बेस के बिछा दिया डामर
मकान लेने वाली गरीब जनता जो अपने मेहनत के खून पसीने की कमाई नगर पालिका के अधिकारियों के हवाले विश्वास के साथ कर रही है वही उनके विश्वास को ठगने का कार्य कर रहे हैं। जनता अपने मेहनत की कमाई के बदले एक सर्व सुविधा युक्त मकान की उम्मीद लगाए बैठी है। जबकि नगर पालिका इसके विपरीत कार्य करने गरीब जनता के विश्वास को और उनकी मेहनत की कमाई को ठगने का कार्य कर रही है। सीएमओ सीके मेश्राम ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना परिसर में सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है पहले डीबीएम सड़क बनी है इसके बाद ही निर्माण शुरू हुआ है। (Betul News)
GK Questions : भगवान शिव जी के गले में लिपटे हुए नाग का क्या नाम है?…
|



