Upcoming Hyundai SUVs : 2024 में Creta EV सहित चार SUV होगी लॉन्च, 16 जनवरी को आ जायेगी creta facelift
Upcoming Hyundai SUVs: Four SUVs including Creta EV will be launched in 2024, Creta facelift will arrive on January 16

| WHATSAPP GROUP |
|
Upcoming Hyundai SUVs : Hyundai मोटर इंडिया 2024 में SUV मार्केट में अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। इस साल कंपनी की लॉन्च ‘एक्सटर’ को इंडियन कार ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला है। इससे कंपनी के हौसले बुलंद है। अगले साल कंपनी क्रेटा फेसलिफ्ट के साथ ही अल्कजार और टुसों के फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च करेगी। क्रेटा का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी अगले साल में आ सकता है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी 16 जनवरी को अपनी बेस्ट सेलिंग SUV Creta का फेसलिफ्ट मॉडल पेश करने जा रही है।
2024 की क्रेटा फेसलिफ्ट में बेहतर एक्सटीरियर और फ्रेश इंटीरियर के साथ ही लेटेस्ट फीचर्स और काफी कुछ खास देखने को मिलेगा। इसके बाद आने वाले महीनों में कंपनी अपनी दो सबसे पावरफुल SUV अल्कजार और टुसों को भी अपडेट करेगी। इनमें सबसे खास क्रेटा ईवी होगी, जिसे इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। (Upcoming Hyundai SUVs)
खबर ये भी हैं : OnePlus 12 series : OnePlus लेकर आ रहा, 5500mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर 5G स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले जानें पूरी डिटेल
चलिए, अब आपको एक-एक करके क्रेटा की आगामी एसयूवी लॉन्च के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Hyundai Creta Facelift (Upcoming Hyundai SUVs)
हुंडई क्रेटा को भारतीय बाजार में करीब 9 साल पूरे होने वाले हैं और कंपनी ने इस अवधि में इसे एक बार अपडेट किया था। अब आगामी 16 जनवरी 2024 को क्रेटा फेसलिफ्ट अनवील होने जा रही है, जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। क्रेटा फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, नया और अपडेटेड 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और ADAS के साथ ही 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। क्रेटा फेसलिफ्ट को 11 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
खबर ये भी हैं : OPPO A59 5G : दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OPPO का सबसे सस्ता 5G फोन, डिजाइन है सबसे हटके, यहॉं देखें पूरी डिटेल्स
Hyundai Alcazar Facelift (Upcoming Hyundai SUVs)
हुंडई की भारतीय बाजार में इकलौती 6-7 सीटर एसयूवी अल्कजार को भी अगले साल अपडेट करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके एक्सटीरियर में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अल्कजार फेसलिफ्ट में नई अलॉय व्हील, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स समेत काफी सारी नई खूबियां देखने को मिल सकती हैं।
खबर ये भी हैं : Rice and Wheat Price : गेहूं-चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए, सरकार ने उठाया बड़ा कदम
Hyundai Tucson Facelift (Upcoming Hyundai SUVs)
हुंडई अपनी प्रीमियम एसयूवी टुसों के फेसलिफ्ट मॉडल को भारत में जून 2024 में लॉन्च कर सकती है। इसमें स्पोर्टी लुक और डिजाइन के साथ अपडेटेड इंटीरियर और लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। टुसों फेसलिफ्ट में रिवाइज्ड एलईडी लाइट्स, नई फ्रंट ग्रिल और बंपर, नया 12.3 इंच का टचस्क्रीनन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ही नई व्हील, वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स और अपटेडेट अडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम समेत कई खास खूबियां देखने को मिल सकती हैं।
खबर ये भी हैं : Winter Heater : हीटर बल्ब ने मचाई मार्केट में धूम! चुटकियों में गर्म कर देगा पूरा कमरा, यहाँ देखें कीमत
Hyundai Creta EV (Upcoming Hyundai SUVs)
लंबे समय से ग्राहकों को हुंडई क्रेटा के इलेक्ट्रिक वेरिएंट का इंतजार है और माना जा रहा है कि साल 2024 के फेस्टिवल सीजन में इससे पर्दा उठ सकता है। क्रेटा ईवी में 45 kWh की लीथियम आयन बैटरी देखने को मिल सकती है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। क्रेटा ईवी को टाटा नेक्सॉन ईवी, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से मुकाबले को पेश किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Ather 450 Apex : Ather Energy इस महीने लॉन्च करेंगी अपनी सबसे तेज ईवी स्कूटर 450 Apex, जानें कीमत और फीचर्स







