बैतूल

Betul News : सीएमएचओ के कृपा पात्र एमपीडब्लयू माकोड़े को बना दिया सहायक कार्यक्रम प्रबंधक

Betul News : सेहरा में पदस्थ एमपीडब्ल्यू प्रकाश माकोड़े पर स्वास्थ्य विभाग मेहरबान

बैतूल : जिला अस्तपताल के सीएमएचओ यानी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का हाथ यदि किसी के सिर पर रखा जाए तो समझो उसका कल्याण होना तय है, वैसे तिवारी और धाकड़ जैसे सीएमएचओ की कार्यप्रणाली से बैतूलवासी बखूबी वाकिफ हैं कि आखिर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी किसी बला का नाम है।

और भी थे लाइन में लेकिन कृपा बरसी माकोड़े 

सीएमएचओ नहीं हुए ऐसा लगता है कि स्वास्थ्य विभाग के माईबाप हो गए हों। जो योग्य हैं, जिन्हें पहले मौका मिलना चाहिए था कि अब उन्हें और लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि ये मामला तो ठंडे बस्ते में जाता दिखाई दे रहा है। यह जरूर है कि विभाग में अंदरूनी कलह इस प्रमोशन को लेकर हो रही है लेकिन मामले में नजर संभागीय अधिकारियों की भी है, इस कारण रेवड़ी की तरह बटे इस पद पर सबकी निगाहें जमी हुई थी। इस कारण इसकी शिकवा शिकायत भी वहां तक पहुंच गई है जहां से कभी भी बैक टू पेवेलियन का पत्र आ सकता है।

सेहरा में पदस्थ एमपीडब्लयू की भूमिका निभा रहे प्रकाश माकोड़े का जिला स्वास्थ्य विभाग में इतना प्रकाश है कि लगातार विवादों में रहने के बावजूद स्वास्थ्य महकमे के मातहतों की कृपा उन पर बरकरार है। चर्चा तो यह भी है कि पद की गरिमा के हिसाब से जेबें भी गरम की गई हैं, हालांकि इस बात का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है लेकिन बात चली है तो कहीं ना कहीं सच्चाई भी होगी। फिलहाल देखना तो यह है कि इस पद पर आने के योग्य या अपने प्रमोट होने की राह तक रहे कर्मचारी अगला कदम क्या उठाते हैं, वैसे स्वास्थ्य विभाग के मामले बाहर आने की बजाए अंदर ही अंदर ज्यादा सुलटाए जा रहे हैं, इसलिए महकमा भी बेहद सतर्क रहने लगा है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button