बैतूल
CHHINDWARA NEWS : बाबा महाकाल का हुआ अद्भुत श्रृंगार
CHHINDWARA NEWS छिंदवाड़ा :- सावन का महीना बड़ा ही पवित्र माना जाता है। जिसमें भक्त बाबा महाकाल को अपने तरीके से मनाने में लगे रहते हैं। हिंदू धर्म के मानने वालों में सावन का महीना बड़ा ही विशेष रहता है। उसी को देखते हुए महाकाल मंदिर मोक्ष धाम में भगवान भोलेनाथ का बेलपत्र और धतूरे से भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार में 11100 धतूरो और बेलपत्र अर्पित की गई मंदिर समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा यह श्रंगार किया गया महाकाल मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए सावन सोमवार में हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहता है एवं भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है।



