Betul Today News : भैंसदेही, विधानसभा में इस बार जातीय समीकरण से तय होगा विधायक
Betul Today News: This time in Bhainsdehi Assembly, MLA will be decided on the basis of caste equation.
आदिवासी कोरकू संघर्षशील संगठन के अध्यक्ष चैतराम कासदेकर सबसे मजबूत दावेदार

Betul Today News : (बैतूल)। विधानसभा क्षेत्र भैंसदेही में त्रिकोणीय संघर्ष होता नजर आ रहा है। जातिगत समीकरण में आदिवासी कोरकू संगठन के चैतराम कासदेकर काफी चर्चित है। गौरतलब है भैंसदेही सीट पर हमेशा से भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर होती है। लेकिन इस बार आदिवासी कोरकू समाज से चैतराम कासदेकर के मैदान में उतरने से यहां इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भय प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी, राम जन्म होते ही हर्षित हुए भक्त, जयकारों से गूंजा रामलीला मैदान
राजनीतिक जानकारों के अनुसार आठनेर, भीमपुर और भैंसदेही ब्लॉक से घिरी सीट पर सामाजिक गणित हमेशा से हावी रहा है। क्षेत्र में कोरकू और गोंड जाति के लोग बहुतायत में निवास करते हैं। इनके वोट ही हार-जीत का फैसला करते हैं। चैतराम कासदेकर ने पिछले सात वर्षों से लगातार जनता के बीच में सुख दुःख में हमेशा आगे रहकर सहयोग किया है। हर वर्ष फरवरी माह में सामाजिक कार्यक्रम करते हैं। इस सामाजिक कार्यक्रम में 20 से 25 हजार लोग शामिल होते है। यही कारण है कि चैतराम यहां मजबूत दावेदार के रूप में उभर कर सामने आए हैं।
खबर ये भी हैं : Chhindwara News : छिंदवाड़ा पुलिस को मिली सफलता कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब कारोबार करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
ये है सामाजिक पृष्ठ भूमि
समय समय पर शासन- प्रशासन को क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सैकड़ों बार बैतूल कलेक्टर कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपा गया है। संघ पृष्ठभूमि,प्राथमिक वर्ष एवं प्रथम वर्ष शिक्षित, भीमपुर विकासखंड के पिपरिया गुरवा में।दो माह विस्तारक, 2017 में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बतौर विस्तारक हजारों आदिवासी कोर को जनसंख्या को सम्मेलन में बैतूल लेकर आये। इस कार्यक्रम में हजारों लोग चैतराम कासदेकर से जुड़े हैं। पूर्व में हिन्दू जागरण से जिला मंत्री, जिला महामंत्री, 2019 में कोरकू संगठन जिला अध्यक्ष बनकर लोगों के बीच में जाकर सेवा की हैं।
खबर ये भी हैं : Betul News : ढोलेवार कुनबी समाज युवा संगठन ने निकाली विशाल चुनरी यात्रा
दूसरी बार कोरकू समाज संगठन जुलाई 2023 से वर्तमान तक पद पर है। गांव गांव जाकर समितियों का गठन किया गया है, शिक्षा, नशा मुक्ति, पलायन,आदि विषयों को लेकर जनजागरण अभियान चलाया है। भैंसदेही विधानसभा में सबसे अधिक विश्वसनीय है, जातिगत समीकरण में पूर्व विधायक एवं वर्तमान विधायक व सभी जनप्रतिनिधियों पर भारी है, त्रिकोणीय मुकाबले में सबसे अधिक संख्या के साथ आगे है।
खबर ये भी हैं : Betul News : दीप प्रज्वलित कर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का दिया संदेश



