Crime

Suicide News: मजदूर ने लगाई फांसी, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Suicide News: Laborer committed suicide by hanging himself, police investigating the reason behind the suicide

Suicide News: माढ़ोताल थाना क्षेत्र के खेरमाई मंदिर के पास एक दर्दनाक घटना ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 35 वर्षीय सुरेंद्र झारिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है, और पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

Suicide News

  • यह भी पढ़ें : Latest Betul News: जुए-सट्टे की काली कमाई का सफेद खेल, बैतूल में खुल रहे नए प्रतिष्ठान

Suicide News: काम से लौटकर बनाई थी मौत की योजना?

पुलिस के अनुसार, सुरेंद्र झारिया रोज़ की तरह मजदूरी करके दोपहर 3 बजे घर लौटा था। घर आने के बाद उसने अपने पिता से बातचीत की और फिर अपने कमरे में चला गया। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन शाम को जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची, तो उसने सुरेंद्र को रस्सी के सहारे फांसी पर लटका पाया।  

Suicide News: परिवार और मोहल्ले में मचा हड़कंप

पत्नी की चीख-पुकार सुनकर परिवार और पड़ोसी कमरे में पहुंचे। तुरंत ही सुरेंद्र को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। 

Suicide News

Suicide News: पुलिस कर रही है जांच

Suicide News

माढ़ोताल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब सुरेंद्र के परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक तनाव, आर्थिक तंगी, या किसी अन्य कारण की संभावना जताई जा रही है। 

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button