बैतूल

Betul Today Samachar :  सभी को देखनी चाहिए यह प्रदर्शनी : डॉ. योगेश पंडाग्रे, दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ सुभारम्भ

Betul Today Samachar : Everyone should see this exhibition : Dr. Yogesh Pandagre, two day exhibition started

Betul Today Samachar :  सभी को देखनी चाहिए यह प्रदर्शनी : डॉ. योगेश पंडाग्रे, दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ सुभारम्भBetul Today Samachar : (बैतूल)। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कर्यालय छिंदवाड़ा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय का शुभारंभ बुधवार को जेएच कॉलेज में किया गया। जिसका उद्घाटन विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे के मुख्य आतिथ्य में, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार व जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे की गरिमामय उपस्थिति में फीता काटकर हुआ। अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मंचासीन कार्यक्रम में डॉ.योगेश पंडाग्रे, राजा पवार, हंसराज धुर्वे, केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक केके उरमलिया, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी, राष्ट्रपति पुरस्कार शिक्षाविद विनोद तिवारी सहित सभी अतिथियों का विभाग की ओर से बैच एवं बुके देकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित चित्र प्रदर्शनी के दो दिवसीय आयोजन के उद्घाटन सत्र में स्वागत उद्बोधन एवं प्रदर्शनी की जानकारी प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने दी। इस मौके पर हंस राज धुर्वे ने कहा की आज भारत सरकार के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर बैतूल में लगाई गई चित्र प्रदर्शनी विकास की कहानी बयां कर रही हैं।

Betul Today Samachar :  सभी को देखनी चाहिए यह प्रदर्शनी : डॉ. योगेश पंडाग्रे, दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ सुभारम्भआम जन को इस प्रदर्शनी को देखने जरूर आना चाहिए। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कहा कि हमारे देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है विकास की गंगा बह रही है। आज हर व्यक्ति खुशहाल और अच्छे सुशासन के चलते शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिल रहा है। यह प्रदर्शनी देखकर आप भी केंद्र शासन की योजनाओ के सफलता को देख सकते है।

Betul Today Samachar :  सभी को देखनी चाहिए यह प्रदर्शनी : डॉ. योगेश पंडाग्रे, दो दिवसीय प्रदर्शनी का हुआ सुभारम्भकार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा की आज पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने जिस तरह से लोकप्रियता प्राप्त की है ऐसे यशस्वी प्रधान मंत्री सभी ने पहली बार देखा होगा। यह सब उनके नेतृत्व में कार्य करने वाली विभिन्न राज्यों की सरकारो की सफलता के कारण ही संभव हो पाया है।

आज भारत सरकार की केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई विकास की यह प्रदर्शनी इस महाविद्यालय के युवाओं को नगर में आम जनों को देखना चाहिए। जिससे उन्हें शासन की उपलब्धि का पता चल सके। उन्होंने प्रदर्शनी की प्रशंसा की। कार्यक्रम में रंगोली, नारे लेखन, निबंध प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने बच्चो को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। मंचासीन सभी अतिथियों को प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद तिवारी ने एवं आभार प्रभारी प्रचार अधिकारी राम सहाय प्रजापति ने व्यक्त किया।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button