बैतूल

Betul News: खनिज विभाग अंधेरे में, नहीं दिख रहे प्रकाश के टीलें

Betul News: Mineral department is in the dark, no light mounds are visible

Betul News: जिले के भैसदेही अंतर्गत गुदगांव क्षेत्र में अवैध रेत डंपिंग का खेल धड़ल्ले से जारी है, लेकिन खनिज विभाग इसे देखने में असक्षम नजर आ रहा है। जब हमने इन तिलों के बारे में पता किया तो पता चला कि यह टीलें किसी प्रकाश (भवानी धर्म कांटा) नामक व्यक्ति के है जो इस अवैध कारोबार को खुलेआम अंजाम दे रहा है, लेकिन इन पर खनिज विभाग का प्रकाश नहीं पढ़ पा रहा है। यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी इस क्षेत्र में इसी तरह अवैध रेत खनन और डंपिंग होती रही है, और हमेशा से जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल खड़े होते रहे है।  

Betul News

Betul News: खनिज विभाग की संदिग्ध भूमिका

खनिज विभाग का काम खनन गतिविधियों पर नजर रखना और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करना है, लेकिन यहां ऐसा कुछ नहीं हो रहा। जब भी अवैध रेत के भंडारण और परिवहन की शिकायतें मिलती हैं, तो कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाई जाती है। गुदगांव जैसे इलाकों में लगातार अवैध रेत डंपिंग हो रही है, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सरकार को भी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।  

Betul News

Betul News: प्रशासन की निष्क्रियता से लगातार बढ़ रही हिम्मत

Betul News: स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध रेत डंपिंग के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते, जिससे ऐसे माफियाओं की हिम्मत बढ़ती जा रही है। अगर प्रशासन ने समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया, तो आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।

Betul News

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button