राजनीती

Betul political news: गुरु जी यह चरणस्पर्श है या चाटुकारिता?

Betul political news: New scene in politics, Union Minister of State touched the feet of the Chief Minister, heat intensifies in political corridors

Betul political news: मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित स्व सहायता समूह सम्मेलन में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सभी को चौंका दिया जब मंच पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे तो वहां मौजूद बैतूल के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री ने कुछ ऐसा किया जिसे देख पूरा मंच और जनता कुछ पल के लिए ठहर सी गई, उन्होंने मुख्यमंत्री के चरण स्पर्श कर सम्मान प्रकट किया।

Betul political news

अब यह कोई आम दृश्य नहीं था मंच पर जब एक केंद्रीय राज्य मंत्री जो उम्र में ही नहीं बल्कि पद में भी मुख्यमंत्री से बड़े हैं इस तरह झुकते हैं तो राजनीति की जमीन पर कुछ तो हलचल मचाती हैं। 

Betul political news: राजनीतिक गलियारों में गूंज रही फुसफुसाहटें

बैतूल के सियासी गलियारों में इस चरण स्पर्श की कहानी गर्म चाय के कप की तरह हाथों-हाथ घूम रही है कुछ लोग इस परंपरा सम्मान और विश्वास की मिसाल बता रहे हैं तो कुछ ऐसी राजनीति की नई सॉफ्ट पावर गेम मान रहे हैं। 

Betul political news

क्या ये महज़ एक सम्मान भाव था? या फिर इसके पीछे छिपा है कोई गहरा राजनीतिक संकेत?

Betul political news: क्या बदल जाएगी बैतूल की सियासत की दिशा

बैतूल के राजनीतिक विश्लेषक का कहना है कि यह छोटा सा दृश्य आने वाले समय में बड़ा राजनीतिक असर डाल सकता है क्या यह किसी आंतरिक सत्ता संतुलन का संकेत है या फिर सांसद द्वारा किया गया या भावपूर्ण कम मुख्यमंत्री के साथ उनके संबंधों को और मजबूत करने की कोशिश है।

और सबसे बड़ा सवाल—क्या इसका असर केवल बैतूल तक सीमित रहेगा, या फिर इसकी गूंज भोपाल तक सुनाई देगी?

Betul political news

Betul political news: जनता और विश्लेषक दोनों हैं उत्सुक

इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ स्थानीय नागरिकों को चौंकाया है बल्कि राजनीतिक विश्लेषकों की नजरे भी घटनाक्रम पर टिकी है हर कोई यह समझने की कोशिश कर रहा है कि क्या यह सिर्फ एक औपचारिकता भरा सम्मान था या फिर इसके पीछे है कोई चतुर राजनीतिक चाल

Betul political news: आगे क्या होगा?

अब सभी की निगाहें इस बात पर है कि आने वाले समय में बैतूल की राजनीति में कौन सी नई करवट आती है क्या यह घटना एक नई शुरुआत का संकेत है या फिर यह सब सिर्फ एक पल की चर्चा बनकर रह जाएगा राजनीति में कुछ भी स्थाई नहीं होता लेकिन ऐसे पल अक्सर इतिहास में दर्ज हो जाते हैं।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button