बैतूल

Betul wildlife crime: जंगली सुअरों के तस्कर बोलेरो समेत गिरफ्तार, चार सूअरों की मौत, पांच जिंदा मिले

Betul wildlife crime: Wild pig smugglers arrested along with Bolero, four pigs died, five found alive

Betul wildlife crime: वन विभाग ने एक बार फिर वन्यप्राणियों के अवैध शिकार और व्यापार करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ा है। 16 मई की रात्रि लगभग 1:30 बजे दक्षिण बैतूल (सामान्य) वनमंडल अंतर्गत आमला वन परिक्षेत्र के बोरदेही-दमुआ मार्ग पर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 04 बीए 8159 में जंगली सुअरों को अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़ा गया।

Betul wildlife crime

Betul wildlife crime: जांच में हुआ खुलासा

वाहन की जांच करने पर उसमें 9 जंगली सुअर पाये गये, जिनके चारों पैर एवं मुंह रस्सियों से बंधे हुए थे और एक के ऊपर एक बेतरतीब ढंग से रखे गये थे। अत्यधिक दबाव और अमानवीय तरीके से रखने के कारण 4 जंगली सुअरों की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 5 सुअर जीवित अवस्था में पाये गये। इन्हें वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ा।

Betul wildlife crime: यह है आरोपी

पूछताछ करने पर आरोपियों ने जंगली सुअरों को महाराष्ट्र से लाकर दमुआ में बेचने का मांस व्यापार करना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी अशोक पिता गोकूल बिंझाड़े, उम्र 43 वर्ष एवं किशोर पिता गोकूल बिंझाड़े, उम्र 47 वर्ष, दमुआ जिला छिन्दवाड़ा के निवासी हैं। वन विभाग ने मौके से ही वाहन को जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

Betul wildlife crime

उनके पास जंगली सुअरों के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाये गये। दोनों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 44, 48(क), 51, 52 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालयीन कार्यवाही की गई। आरोपियों के बयान दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय आमला में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट जारी कर उपजेल मुलताई भेजा गया।

Betul wildlife crime

Betul wildlife crime: इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस संपूर्ण कार्रवाई का संचालन वनसंरक्षक वनवृत्त बैतूल सुश्री बासू कनोजिया, वनमंडलाधिकारी उत्तर बैतूल नवीन गर्ग एवं वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यवाही को अंजाम देने में संजय साल्वे, उपवनमंडलाधिकारी मुलताई, विनोद जाखड़ प्रशिक्षु भारतीय वन सेवा अधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी बैतूल, आर.एस. उईके, परिक्षेत्र अधिकारी आमला, नितिन पवॉर परिक्षेत्र अधिकारी मुलताई एवं श्री नायक परिक्षेत्र अधिकारी सारणी की अहम भूमिका रही।

____________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button