बैतूल

Betul Today News : दद्दा का आशीर्वाद लेकर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ

Betul Today News: Campaign launched with the blessings of Dadda

जनता को।आम आदमी पार्टी से जोड़ने के लिए गांव स्तर पर बढ़ाया संपर्क

Betul Today News : दद्दा का आशीर्वाद लेकर किया प्रचार अभियान का शुभारंभ

Betul Today News : (बैतूल)। भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रबल दावेदार सुनील कवड़े ने विधानसभा क्षेत्र के हनुमान मंदिर केरपानी में पूजा अर्चना कर प्रचार अभियान का शुभारंभ कर दिया है। इस अभियान के प्रारंभ में उन्होंने ग्राम चिचोलाढाना में जनसंपर्क किया। ग्रामीणों से कहा कि एक बार सेवा का अवसर प्रदान करें। आम आदमी पार्टी तीसरे विकल्प के रूप में सशक्त पार्टी है।

पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर पर, जिला स्तर पर व ब्लॉक स्तर पर बैठकों का आयोजन शुरू किया गया है। लोगों को आम आदमी पार्टी से जोडऩे के लिए गांव स्तर पर संपर्क बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उन्हें अगर एक मौका दे तो वे लोगों के दुख दर्द को अपना दुख दर्द समझ कर दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। सुनील कवड़े ने कहा कि वर्तमान में जनसमस्याओं से जुड़े हुए मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।

इस अभियान के जरिए जहां लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा रहा है। वहीं लोगों को वर्तमान सरकार की करनी-कथनी के बारे में बताया जा रहा है। आम आदमी पार्टी प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। कांग्रेस ने 15 महीने सत्ता में रहते हुए एक भी वादा पूरा नहीं किया तो वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button