बैतूल

Betul Crime Update: अपहरण, मारपीट और धमकी के बाद भी आरोपी गिरफ्त से बाहर

Betul Crime Update: Even after kidnapping, assault and threat, the accused is still absconding

Betul Crime Update: लगभग एक माह बीतने के बाद भी अपहरण के मामले में पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। अपहरण और मारपीट के इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित पक्ष ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। 

Betul Crime Update

पीड़ित हिमांशु दुबे ने एसपी को दिए शिकायत आवेदन में बताया कि 2 नवंबर 2024 को अक्षय तातेड़ और उसके साथियों ने उनका अपहरण किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर जबरन एक वीडियो बनवाया।

Betul Crime Update: आरोपी दे रहा मानसिक प्रताड़ना

हिमांशु दुबे ने बताया कि अपहरण के बाद से लगातार आरोपी उन्हें और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना दे रहे हैं। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं, उनकी रॉयल एनफील्ड बाइक छीनकर हेमेन्द्र वर्मा को दे दी, जो अब भी उन्हीं के पास है।  

Betul Crime Update: पीड़ित ने लगाए आरोप

हिमांशु ने आरोप लगाया कि एफआईआर दर्ज कराने के बाद आरोपियों ने 25 लाख रुपये का चेक बाउंस करवाकर उन पर दबाव बनाया। आरोपी द्वारा डरा धमकाकर जो विडियो बनाया गया था उसमें 5 हजार रूपये लेने देन की बात कर रहा है। एफ.आई.आर. करने के बाद 25 लाख रूपये का चेक बाउंस करवाकर दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा, उनके आधार कार्ड का दुरुपयोग कर सिम ली गई, जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया जा रहा है। उन्होंने सट्टेबाजी में उपयोग किए जा रहे फोन नंबर भी खुलासा किया।  

Betul Crime Update

Betul Crime Update: पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी अपने निवास गोठी कॉलोनी में परिवार से मिलने आ रहा है। पुलिस ने वाहन तो जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी फरार हो गया। हिमांशु का कहना है कि आरोपी पर पहले से ही सट्टेबाजी के कई मामले दर्ज हैं, लेकिन वह अब भी खुलेआम घूम रहा है। 

Betul Crime Update: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Betul Crime Update

हिमांशु दुबे ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें या उनके परिवार को कोई हानि होती है तो इसके जिम्मेदार अक्षय तातेड़ होंगे।

_______________________________

इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।

साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button