बैतूल

Betul politics : बैतूल विधानसभा से जीतेगी बीजेपी – मुटकुले

Betul politics: BJP will win from Betul assembly - Mutkule

महाराष्ट्र के हिंगोली विधायक ने ली प्रेसवार्ता

Betul politics : बैतूल विधानसभा से जीतेगी बीजेपी - मुटकुले

Betul politics : (बैतूल)। केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर प्रवासी विधायक कार्यक्रम के तहत बैतूल विधानसभा में 8 दिन तक हर मंडल और बूथ तक प्रवास संपर्क करने के पश्चात रविवार को जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में सवालों का जवाब देते हुए महाराष्ट्र हिंगोली के विधायक तानाजी मुटकुले ने कहा की बैतूल विधानसभा में इस बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा कांग्रेस का जो विधायक है वह ना तो लोगों के संपर्क में और ना ही उनका कोई विकास कार्य दिखता है, दूसरी तरफ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास को लेकर जो प्रतिबद्धता दिखाई है वह आज हर जन मानस को समझ आती है।

मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से भी चर्चा की, संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अच्छा काम कर रही है खास तौर पर महिला पुरुष अनुपात को लेकर प्रदेश में अच्छे काम हुए हैं।

आज भ्रुण हत्या कम हुई है तो इसके पीछे महिलाओं के लिए बच्चियों के लिए शिवराज साहब की अच्छी योजनाएं हैं, श्री मुटकुले ने विकास के सवाल पर कहा कि मुझे लोगों ने बताया कि आज से 20 साल पहले जब कांग्रेस की सरकार थी और आज जब बीजेपी की सरकार है तो फर्क साफ दिखता है हम विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे जनता ने विकास देखा है जनता भाजपा को लाने का मन बना चुकी है नगर की सड़कों को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि अभी 1 दिन पहले नगर पालिका के पार्षदों से भी चर्चा की थी जल्द टेंडर लग जाएंगे सड़कों की सुरत भी बदल जाएगी लाड़ली बहना योजना को चुनावी योजना बताने के सवाल पर जवाब देते हुए श्री मुटकुले ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना और किसान कल्याण योजना जब शुरू की थी तब चुनाव नहीं था भाजपा की सरकार गरीब जनता की बेहतरी के लिए काम करती है, चुनाव को देखकर योजना नहीं लाती।

आज किसानों के साथ – साथ बेटियों और बहनों के खातों में राशि आ रही है जिससे उनका सम्मान बड़ा है। मेरे इस प्रवास का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में उत्साह लाने का रहा इस दौरान संघ के लोगों से भी मुलाकात की और जनता से भी हर संपर्क और संवाद किया। जिसका निचोड़ यह है कि कल्याणकारी योजनाओं के दम पर हम पांचो विधानसभा सीट इस जिले की जीतेंगे।

मुलताई विधानसभा क्षेत्र के किसानों में आक्रोश को लेकर किए गए सवाल पर भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने योजना तकनीकी बदलाव कराया जिसका खामियांजा 35 गांवो के किसानों को हुआ है लेकिन हमने पिछले दिनो सारणी दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से किसानों की मुलाकात कराई है जल्द ही समस्या का निराकरण होगा। पत्रकारवार्ता के दौरान महाराष्ट्र हिंगोली विधायक तानाजी मुटकुले, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला कार्यालय मंत्री कृष्णा गायकी, विधानसभा प्रभारी बैतूल मधु पाटनकर एवं जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी मौजूद रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button