बैतूल
Pensioners Association : 42 प्रतिशत मंहगाई राहत स्वीकृत करने पर सीएम का माना आभार
Pensioners Association: Gratitude to CM for accepting 42 percent dearness relief
Pensioners Association : (बैतूल)। जिला पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सारणी प्रवास के दौरान 42 प्रतिशत मंहगाई राहत स्वीकृत करने पर आभार व अभिनन्दन पत्र सौंपा।
जिला अध्यक्ष रामचरण साहू ने बताया कि 30 जून को सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स को 1 जुलाई की वेतन वृद्धि देने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष रामचरण साहू, सीआर पाटिल, सुन्दर लाल कड़वे, ताराचंद राजपूत, माखनलाल जीतपुरे, भीमसेन करदाते, शिवचरण हजारे आदि पेंशनर शामिल थे।



