Betul News : राजाबरारी एस्टेट में 6 दिवसीय सोशल सर्विस शिविर संपन्न
Betul News: 6 day social service camp concluded in Rajabari Estate
ग्राम चौपालों, अस्पताल, स्कूल इत्यादि का किया सौंदर्यीकरण

Betul News : (बैतूल)। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट आईसीटी केंद्र राजाबरारी जिला हरदा के द्वारा राजाबरारी एस्टेट में एक 6 दिवसीय विशेष समाज सेवा शिविर संपन्न हुआ। जिसमे बीकॉम, बीएससी एग्रिकल्चर, बीएड , कंप्यूटर ऑपरेटर इत्यादि कोर्सेज के विद्यार्थियों द्वारा सोशल सर्विस गतिविधियों में हिस्सा लिया। इस कैंप में गांवों की मुख्य चौपालों, अस्पताल, कम्यूनिटी सेंटर, स्कूल इत्यादि की सफाई, पुताई, साइन बोर्ड, लाइट लगाना इत्यादि का सेवा कार्य किया गया।
ग्राम राजाबरारी सरपंच श्रीमती मनोरमा अतुलकर और टेमरूबहार के युवा सरपंच मनोज धुर्वे ने चौपाल कार्यक्रम में किए गए सेवा कार्य की प्रशंसा की। शाखा के संत सुपर मैन योजना के बच्चों द्वारा भी सेवा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समापन अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धरमपाल सतसंगी, मुख्य प्रबंधक राजाबरारी एस्टेट, प्रो.एसपी कौशिक, प्राचार्य टिमरनी, दिनेश कपूर, प्राचार्य राजाबरारी अमित चंद्राकर ओएसडी फॉरेस्ट इत्यादि द्वारा प्रमाण पत्र भेंट किए गए। राजाबरारी एवं टिमरनी शिक्षा केंद्रों के डीन डी सुमिर के द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके विभिन्न गांवों में जा कर लिए गए उत्कृष्ट सेवा कार्य की सराहना की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।



