बैतूल

Betul Today News : अनाथ आदिवासी बच्चों को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिया आसरा

Betul Today News: Collector Shri Suryavanshi gave shelter to orphan tribal children

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना में प्रतिमाह चार-चार हजार स्वीकृत

Betul Today News : अनाथ आदिवासी बच्चों को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिया आसरा

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : अपनी दो अनाथ नातिनों और एक नाती के साथ जब नानी बसंती बाई जनसुनवाई में कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी से मिली तो उनकी हालत और स्थिति देखकर कलेक्टर द्रवित हो गए। उन्होंने तत्काल बच्चों के रहने, भोजन, कपड़े एवं प्रतिमाह आर्थिक सहायता के निर्देश दिए। बैतूल जिले के ग्राम चारबन निवासी बसंती बाई ने बताया कि बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। बच्चों के पिता का स्वर्गवास 4 वर्ष पूर्व हो चुका था। मां की मृत्यु अक्टूबर 2023 में हो गई। उसके बाद घर के किसी भी सदस्य ने उनकी देखभाल नहीं की तो नानी बसंती बाई उन्हें अपने घर ले आई।

खबर ये भी हैं :  Betul News : श्रमिकों को 60 वर्ष आयु पूर्ण करने के बाद दी जाए पेंशन

मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना (Betul Today News)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने नानी को बताया कि बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत 4-4 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। यह योजना अनाथ बच्चों की परवरिश के लिए बनाई गई है। यह राशि बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक बच्चे का नानी बसंती बाई के साथ ज्वाइंट खाता खोला जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री गौतम अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 190 बच्चों को इस योजना का लाभ प्रदान किया गया है।

खबर ये भी हैं :  Betul News : शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर

Betul Today News : अनाथ आदिवासी बच्चों को कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने दिया आसरा

पढ़ना अच्छा लगता है (Betul Today News)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने अपने कक्ष में बैठाकर बच्चों से खुद बात की। उन्होंने पूछा कभी स्कूल गए हो, बच्चों ने ना कहा। फिर पूछा स्कूल जाओंगे। बच्चों की हां सुनने के बाद उन्होंने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी को बुलाया। बच्चों के पढऩे और रहने के लिए हॉस्टल एवं स्कूल में एडमिशन के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज बनवाने के लिए अधिकारियों से कहा।

खबर ये भी हैं :  Betul News : भाकियू के नेतृत्व में गाय के साथ बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंचे किसान, किया अनूठा प्रदर्शन

ट्रायबल हॉस्टल में रहेंगे बच्चे (Betul Today News)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सहायक आयुक्त ट्रायबल श्रीमती शिल्पा जैन से बच्चों को बैतूल स्थित ट्रायबल या शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित स्कूल एवं हॉस्टल में उनके रहने एवं एडमिशन कराने के निर्देश दिए है।

खबर ये भी हैं :  Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button