बैतूल

Betul Today News : संभागीय खेल-कूद में शिक्षकों ने की शिरकत

Betul Today News: Teachers participated in divisional sports

Betul Today News : संभागीय खेल-कूद में शिक्षकों ने की शिरकत

 WHATSAPP GROUP

Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 10वीं स्कूल एज्युकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्टस का आयोजन दो दिवसीय संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता नर्मदापुरम में संपन्न हुई। जिसमें जिले से चयनित खिलाडिय़ों का दल संभाग स्तर पर वॉलीवाल, कबड्डी, दौड़, गोला फेंक में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिला क्रिड़ा अधिकारी धमेन्द्र पंवार, खेल शिक्षक उमाकांत कोकाटे व दशरथ गावंडे के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। खिलाडिय़ों के दल में नरेश लहरपुरे, मोहना आहके, मदनलाल डढोरे, कन्हैया अतुलकर, प्रमोद रघुवंशी, राजाराम नागले, वासुदेव काले, कमलेश देशमुख, गणेश बारस्कर, मधुकर देशमुख, चन्द्रकिशोर नगदे आदि खिलाडिय़ों ने अलग-अलग विधाओं में हिस्सा लिया। (Betul Today News)

खबर ये भी हैं : Betul Today News : अयोध्या से आये पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र किए वितरित

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button