बैतूल

Betul News : किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Betul News: Talented students honored in the annual conference of Kirar Society

जिला अध्यक्ष कुलराज नरवरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किराड़ समाज का वार्षिक सम्मेलन

Betul News : किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Betul News : (बैतूल)। जिला किराड़ समाज के वर्तमान में कार्यरत कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिला स्तरीय वार्षिक सम्मेलन का आयोजन सदर स्थित किराड़ समाज के मंगल भवन में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सभी ब्लॉक से आए ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं समाज के प्रतिभा शाली छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। वार्षिक सम्मेलन में उन्द्रकच्छ निवासी जगदीश बाजोलिया, हरदा निवासी शशिकांत वर्मा एवं नागपुर निवासी चैतराम नरवरे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं: Betul Voters Aware News : मतदाताओं को जागरूक करने निकाली रैली 

भोपाल निवासी आरडी सोलंकी एवं शिव हारोड़े विशेष अथिति रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष कुलराज नरवरे, सेवाराम नरवरे, तुकाराम सूर्यवंशी, कमल पटेल धाकड़, फूलचंद डढोरे, मिश्रीलाल डढोरे, धांधूजी गडेकर, युवा अध्यक्ष धर्मेन्द्र खाकरे, मातृशक्ति के रुप में महीला जिला अध्यक्ष प्रमिला सिमैया मंच पर मौजूद रहीं।

खबर ये भी हैं: Betul Samachar : किराड़ समाज चलाएगा नशामुक्ति अभियान

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती माता के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। सभी अतिथि सहित उपस्थित आगंतुकों का तिलक लगाकर गमछे से स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान किराड़ समाज की जिला कार्यकारिणी, ब्लाक कार्यकारिणी, जिला महिला कार्यकारिणी सहित समाज के 600 से अधिक सामाजिक बंधु एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहीं।

खबर ये भी हैं: Betul Vande Bharat Express : अब बैतूल में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, मिला स्टॉपेज

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button