बैतूल

Betul BJP News : भाजपा की महा विजय मे मोर्चाे की महत्पूर्ण भूमिका  – बबला शुक्ला

Betul BJP News: Important role of Morcha in BJP's great victory - Babla Shukla

भाजपा के समस्त मोर्चो की बैठक संपन्न

 

Betul BJP News : भाजपा की महा विजय मे मोर्चाे की महत्पूर्ण भूमिका  - बबला शुक्ला

Betul BJP News : (बैतूल)। चुनाव की तारीख अब सामने है भाजपा के सभी मोर्चो से जुडे देवतूल्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपने सामर्थ और संकल्प के दम पर जिले की पांचो विधानसभा में जीत का इतिहास रचने के लिए तैयार दिखाई देते है। क्षेत्र की जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। जरूरत है इस जीत के अंतर को बढाने की जिसके लिए हर मोर्चे को अब चुनावी मोर्चा संभालना है।

भाजपा की महा विजय में मोर्चाे की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उक्त उदगार भाजपा के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित समस्त मोर्चाे की वृहद जिला बैठक में व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में गरीब का कल्याण हुआ है। युवाओ के लिए नए आयाम स्थापित हो रहे है।

खबर ये भी हैं : Congress News : जयस-शिवसेना के प्रवक्ताओं समेत 77 युवा कांग्रेस में शामिल, बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागतम

महिलाओं को सम्मान मिल रहा है। भाजपा के पक्ष में जो माहौल बना है। उसे देखे हुए कांग्रेस पूरी तरह से विचलित होकर झूठे वादे जनता से कर रही है। जनता भी कांग्रेस के चरित्र को समझ चुकी है। वह इस बार इनके झांसे मे नही आने वाली है। लेकिन हमे जीत की तैयारी को लेकर कोई कोर कसर नही छोडनी है।

श्री शुक्ला ने कहा कि शक्ति केन्द्रो के नियमित प्रवास करते हुए मतदान केन्द्र के पदाधिकारी और हमारे त्रिदेव बुथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बीएलए 2 के साथ जो सामन्जस्य बना हुआ है इस सामनजस्य से ही चुनावी सफलता तय होनी है। आज के वातावरण में हमारा संगठन सशक्त रूप से मतदान केन्द्र तक दिखाई देता है। नगरीय निकाय और ग्रामीण निकाय में भाजपा संगठन और मोर्चो के अथक प्रयास से पिछले चुनावो में स्वर्णीम सफलता रच चुके है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने गरबा समितियां को किया सचेत

Betul BJP News : भाजपा की महा विजय मे मोर्चाे की महत्पूर्ण भूमिका  - बबला शुक्ला

आने वाले विधानसभा चुनावों में भी इस सफलता को दोहराने की जिम्मेदारी आप सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं की है। मुझे पुरा विश्वास है कि मोर्चा पदाधिकारी इस जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निर्वाहन करते हुए जिले की सभी पांचो विधानसभा सीटों पर कमल खिलाएगें और भाजपा को विजयश्री दिलाएगें। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जनकल्याणकारी योजनाओं, से मध्यप्रदेश इस बार विकास के मुददे पर चुनाव मे जाएगें। जिले की सूरत भी अठारह सालों में बिल्कुल बदल गई है।

खबर ये भी हैं : Funny Jokes : सरदारनी- लो, लाइट चली गयी सरदार- लाइट चली गयी तो क्या, पंखा तो चालू कर…

मोर्चा पदाधिकारीयों को जिस क्षेत्र की जिम्मेदारी मिलती है। उसे क्षेत्र में शतप्रतिशत मतदान हो और भाजपा के पक्ष में 51 प्रतिशत मतदान हो इसको लेकर सजगता के साथ साथ संकल्प की जरूरत है। हमारा हर कार्यकर्ता और पदाधिकरी जीत के प्रति आश्वस्त दिखाई देता है। जनता भी साथ मे है इसीलिए इस बार हम विजय श्री का महाइतिहास रचने जा रहे है। जिसके लिए तन मन धन से जुट जाने की आज जरूरत है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया, बच्चों को फल मिठाइयां बांटी

मोर्चाे की इस वृहद जिला बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे, पिछडावर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू सोलंकी, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चढोकर मंचासीन रहे। बैठक का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने एवं पिछडा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संजू  सोलंकी ने व्यक्त किया। मोर्चाे की वृहद जिला बैठक में समस्त मोर्चो के जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष बडी संख्या में मौजूद रहे।

खबर ये भी हैं : Betul News : 50 वर्ष पुराना कुआं दबंगो ने जेसीबी से किया धराशाई, वन ग्राम सिहारी का मामला, पीड़ित ने डीएफओ से की शिकायत

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button