देश-विदेश

Sahara Refund : निवेशकों के लिए खुशखबरी, जाने कितने रुपये तक का क्लेम संभव

Sahara Refund : Good news for investors, know how much amount of claim is possible

Sahara Refund : सहारा इंडिया कंपनी में निवेश करने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब आप 5 लाख रुपये तक का क्लेम कर सकते हैं। पहले, निवेशकों को केवल 20,000 रुपये तक की राशि वापस मिल रही थी, लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है। इस खबर ने उन लाखों निवेशकों को राहत दी है जिनका पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ था।

बड़ी राशि का क्लेम करने की सुविधा

अगर आपने सहारा इंडिया कंपनी में लाखों की राशि निवेश की थी, तो अब आपको अपना पैसा वापस पाने का मौका मिल सकता है। सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से निवेशकों के पैसे लौटाए जा रहे हैं। पहले यह राशि 10,000 रुपये तक सीमित थी, जिसे बाद में 20,000 रुपये तक बढ़ाया गया था। अब ताजा जानकारी के अनुसार, निवेशक 5 लाख रुपये तक का दावा कर सकते हैं।

क्लेम प्रक्रिया और समय सीमा

निवेशकों को अब 5 लाख रुपये तक की राशि के लिए अपना दावा करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और दावों पर 45 दिनों के अंदर सहारा इंडिया पोर्टल की तरफ से कार्यवाही शुरू की जाएगी। अगर आप 5 लाख रुपये से अधिक की राशि के लिए क्लेम करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इसके लिए डेट की जानकारी आने वाले कुछ समय में दी जाएगी।

Andra Pradesh Murder : आंध्र प्रदेश में बर्बर हत्या वायरल वीडियो के बाद धार्मिक विवाद का खंडन, पुलिस ने बताया निजी दुश्मनी का मामला

अब तक लौटाए गए पैसे

सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल के माध्यम से अब तक 4.2 लाख से भी ज्यादा लोगों के पैसे लौटाए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार, अब तक 362.91 करोड़ रुपये निवेशकों को वापस किए जा चुके हैं। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी कि इस वर्ष 16 जुलाई तक लाखों निवेशकों के पैसे वापस कर दिए गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सहारा समूह में 9.88 करोड़ लोगों ने निवेश किया था, जिसके अंतर्गत 86,673 करोड़ रुपये लोगों के पैसे फंसे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए सहारा सेबी रिफंड खाते से 5,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का आदेश दिया था, ताकि निवेशकों के पैसे वापस किए जा सकें। 

कैसे करें आवेदन

आप अपना आवेदन पत्र फ्री में सहारा रिफंड पोर्टल पर जमा कर सकते हैं। अगर आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने में कोई समस्या आ रही है, तो आप पोर्टल के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

संपर्क सूत्र :

– 0522 6973100

– 0522 3108400

– 0522 6931000

– 08069208210

इस निर्णय से उन लाखों निवेशकों को बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा सहारा इंडिया में फंसा हुआ था। अब वे अपनी मेहनत की कमाई वापस पाने के लिए आसानी से क्लेम कर सकते हैं।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button