itel P55 5G : 10 हजार से कम में खरीदें Itel P55 5G फोन, 12GB रैम के साथ मिलेगा 50MP कैमरा, 2 साल वॉरंटी
itel P55 5G: Buy Itel P55 5G phone for less than Rs. 10 thousand, you will get 50MP camera with 12GB RAM, 2 years warranty

| WHATSAPP GROUP |
|
itel P55 5G : भारत में 5G सेवाएं तेजी से रोलआउट हो रही हैं और 5G स्मार्टफोन खरीदने में ही समझदारी है। अगर आपका बजट कम है और आपको लगता है कि 4G फोन से समझौता करना पड़ेगा तो ऐसा नहीं है। चाइनीज टेक कंपनी itel की ओर से 10,000 रुपये से कम कीमत पर itel P55 5G फोन ऑफर किया जा रहा है।
इसमे 12GB रैम के साथ 50MP कैमरा मिलता है। itel P55 5G की खास बात इसमें मिलने वाला वर्चुअल रैम फीचर है, जिसके साथ डिवाइस की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। यह फीचर स्टोरेज के एक हिस्से को रैम की तरह इस्तेमाल कर सकता है। इस तरह 6GB इंस्टॉल्ड रैम और 6GB वर्चुअल रैम के साथ कुल रैम क्षमता 12GB पर पहुंच जाती है। साथ ही कंपनी इस डिवाइस पर 2 साल की वारंटी ऑफर कर रही है।
खबर ये भी हैं : Honor X50 Pro : Honor लेकर आया 108MP कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, 5800mAh बैटरी के साथ मिलेगा इतना कुछ, जानें कीमत
Amazon Deal & Offers Detail (itel P55 5G)
अब बात करें इस फोन के प्राइस और ऑफर्स की तो इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के बाद 9,999 रुपए में खरीदने को मिल रहा है। इस फोन को खरीदने के लिए Onecard बैंक कार्ड से EMI लेनदेन पर 350 रुपए का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं पुराने फोन के बदले ग्राहकों को 9,450 रुपए का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट की वैल्यू आपको पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती हैं। वहीं ये हैंडसेट ब्लू और मिंट कलर वेरिएंट के ऑप्शन में आता हैं। वहीं कंपनी इसपर 2साल की वारंटी दी जा रही है।
खबर ये भी हैं : Galaxy A54 5G : खुशखबरी! 50MP कैमरे वाले Galaxy के इस 5G स्मार्टफोन की कीमत हुई कम, मिलेगा 2 हजार रुपये का कैशबैक
स्पेसिफिकेशंस (itel P55 5G)
बजट फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलता है। साथ ही इसमें MediTek Dimensity 6080 प्रोसेसर के साथ अच्छी परफॉर्मेंस मिलती है। इस फोन में साइड-फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो itel P55 5G के बैक पैनल पर 50MP AI डुअल कैमरा और सामने 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। डिवाइस की 5000mAh बैटरी को 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
खबर ये भी हैं : Top 3 Upcoming Electric SUV : नए साल में गदर मचाने आ रही 3 नई Electric SUV, 500 किमी. रेंज के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स





