बैतूल

Tree Plantation : पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिन

Tree Plantation : Celebrated birthday by planting a tree.

Tree Plantation : (बैतूल)। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते हैं। साथ ही पर्यावरण को साफ सुथरा व संतुलित बनाए रखने में इनका विशेष योगदान रहता है। इसी संदेश को लेकर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला उपाध्यक्ष मनीष चौकीकर ने पंचशील बुद्ध विहार में पौधारोपण (Tree Plantation) कर अपना जन्मदिन मनाया।

इसके पूर्व सभी पदाधिकारियों ने पंचशील बुद्ध विहार में महाकारुणिक तथागत गौतम बुद्ध के समक्ष मोमबत्ती प्रजवल्लित, बुद्ध वंदना की और विहार परिसर में केक काटा। इसके बाद गुलाब के पौधे को परिसर में रोपित किया। जिला उपाध्यक्ष मनीष चौकीकर ने बताया जैसे गुलाब के फूल की खुशबू और खूबसूरती कांटों के बीच रहकर भी कम नहीं होती वैसे ही हमारे संगठन भीम आर्मी के  संघर्ष और कारवां भी कांटों से घबराने वाला नहीं। नई ऊर्जा और उमंग से बहुजन समाज के लिए सतत कार्य करते रहेंगे।

Tree Plantation : पौधा रोपण कर मनाया जन्मदिनजन्मदिवस के अवसर पर युवा समाज सेवी अरुण डोंगरे, महेश इंगले, प्रदीप सरनेकर, अनिस शेषकर, भीम आर्मी जिलाअध्यक्ष सिद्धार्थ झरबड़े, जिला उपाध्यक्ष अखलेश चौकीकर, महासचिव राकेश अतुलकर, कोषाध्यक्ष आशीष खातरकर, संगठन मंत्री सचिन पाटिल, रितिक पंडाग्रे, हेमंत सरनेकर, रूपेश चौरासे आदि उपस्थित रहे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button