छिंदवाड़ा

Chhindwara News : मढ़ई मेले में जुआं खेलते सात लोग पकड़ाए, हजारों की जब्ती

Chhindwara News : Seven people caught gambling in Madhai fair, thousands seized

Chhindwara News : नवेगांव थाना क्षेत्र के कोठार क्षेत्र में मढ़ई मेले के दौरान पुलिस ने जुआ खेलते सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने नगदी सहित चार बाईक जब्त की है। जिसकी बाजार में कीमत 1 लाख 60 हजार रूपए बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नवेगांव के गांव कोठार में मुर्गा मेला लगा था। इस मेले में ग्रामीणों के जुआ खेलने की परंपरा है। इस बार पुलिस ने इस बार पर रोक लगाने दोपहर 2 बजे मेले में डेरा डाल दिया। जिसके बाद शाम 6 बजे करीब पता चला कि कुछ लोग टेकड़ी पर जुआ खेल रहे है। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी करते हुए जुआ स्थल पर पहुंचे। इस दौरान एक आरोपी उनकी गिरफ्त में आ गया। बांकी 6 जुआरी वहां से भाग निकले। गिरफ्तार किया गए आरोपी राजेश पिता देवा शीलूपर्वत घोघरी का रहनेवाला है। इसके बाद पुलिस ने मौके से 15 सौ रूपए जब्त और चार मोटर साइकल जब्त की है। पुलिस बकाया आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button