Chhindwara News : अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा कलेक्टर पहुंचकर सौपा ज्ञापन
Chhindwara News : International Hindu Council, Rashtriya Bajrang Dal submitted memorandum to the Collector.
Chhindwara News : प्रदेश में नवागत मुख्यमंत्री श्री यादव के शपथ ग्रहण के बाद ही प्रदेश में अवैध मीट कि दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए। जिसको ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के राजू चरणागर प्रांत अध्यक्ष और धर्मेन्द्र राजपूत जिला अध्यक्ष ने बताया की मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा केबिनेट बैठक में निर्णय लेकर संपूर्ण प्रदेश में आम जन के स्वास्थ्य को देखते हुए खुले में संचालित मांस, मछली अण्डों की दुकानों को तत्काल बंद कराये जाने के निर्देश दिये हैं परंतु छिंदवाड़ा जिले में आज भी खुलेआम मांस की बिकी जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय हिन्दु परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल विरोध करता है छिंदवाड़ा जिले में रोड पर एवं खुले में संचालित समस्त मांस, मछली एवं अण्डो की दुकानों को बंद कराया जाए एवं जिले की समस्त होटलों की जांच कर गौ मांस पाये जाने पर उन होटलों का संचालन बंद कराया जावे ।



