Betul News : पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरु
Betul News: After the order of Police Headquarters, swift action started

एक दिन में यातायात पुलिस ने 125 वाहन चालकों के काटे चालान, 30 हजार 500 शमन शुल्क वसूल किया
Betul News : बैतूल। यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं, विशेष अभियान के तहत यातायात पुलिस अब वाहन चालकों पर कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल कर रही है, बैतूल यातायात पुलिस ने एक दिन में 110 चालान काटे हैं, जिसमें लगभग 30 हजार 500 शमन शुल्क वसूल किया है। पुलिस मुख्यालय के पीटीआरआई के द्वारा एक विशेष अभियान चलाने के लिए आदेश जारी किया है। जिसको लेकर यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस सख्त हो गई है, और कार्यवाही करती दिखाई दे रही है।
पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जबलपुर हाईकोर्ट में एक याचिका लगाई गई थी याचिकाकर्ता ने जिक्र किया था कि आए दिन सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत हो रही है, मौत का सबसे बड़ा कारण बाइक चलाते समय बिना हेलमेट के वाहन चालक बाइक चला रहे हैं,एवं फोर व्हीलर चलाते समय बिना सीट बेल्ट के ही वाहन चलाते चालक दिखाई देते हैं। जिसकी वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान चली जाती है। माननीय न्यायालय जबलपुर ने सुनवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय को निर्देश जारी किए जिसके बाद 2 माह के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले के हर थाने एवं यातायात पुलिस प्रदेश भर में अब बिना हेलमेट के बाइक चलाते एवं बिना सीट बेल्ट के फोर व्हीलर वाहन चलाते वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर रही है।
2 महीना चलेगा सतत अभियान
यातायात टीआई सरविंद धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को शहर के कारगिल चौक अंबेडकर चौक पर वाहनों की सघन जांच की गई जिसमें कुल 110 चालान काटे गए हैं। नाबालिक, तीन सीट, सीट बेल्ट बड़ी गाड़ी, तेज गति, ब्लैक फ़िल्म, बिना नंबर वाहनों सहित अन्य यातायात नियम का पालन न करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर पुलिस ने 30 हजार 500 जुर्माना वसूल किया है। यातायात पुलिस के द्वारा स्कूलों, कॉलेज एवं हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान लोगों को यातायात नियम का पाठ भी पुलिस पढ़ा रही है। बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट के वाहन ना चलाएं जिसको लेकर पुलिस अब लोगों को समझाइश देती भी सड़कों पर दिख रही है। विशेष अभियान 7 जुलाई से 7 सितंबर तक चलाया जाएगा जिसको लेकर जिले भर के हर थाना क्षेत्रों में वाहनों की सघन जांच की जा रही है और यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर समन शुल्क वसूल किया जा रहा है।
बैनर पेम्पलेट बांट कर दी जाएगी यातायात नियमों की जानकारी
एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से अभियान को लेकर आदेश मिले हैं। हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के प्रति आमजन, वाहन चालकों को जागरूक कर रहे हैं। अगर फिर भी वाहन चालक हेलमेट का उपयोग नहीं करते हैं तो पुलिस चालानी कार्रवाई भी करेगी। लोगों को बैनर पेम्पलेट बांट कर यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
चालानी कार्रवाई के दौरान सरविन्द धुर्वे यातायात प्रभारी, राजू उइके, कीर्ति वर्मा, विनोद उइके , आरडी बर्मन, उषा ठाकुर, संजय पवार, अजय कीर, रामकृष्ण धनवारे, सेरसिंग परते, मुन्नालाल राजपूत, सहदेव साबले सहित समस्त यातायात बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





