बैतूल
Chhindwara News : नगर पालिक निगम द्वारा कुछ माह पूर्व क्रय किया गया लाखों की लागत का पशु वाहन चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट।,
शहर मे कही भी हो जाते खड़े।
छिंदवाड़ा : आवारा गौ वंश को उठाने के लिए पशु वाहन ख़रीदा गया था। जो की हर वक़्त ख़राब होता रहता है। विश्व हिंदू परिषद जिला गोरक्षा प्रमुख ऋषभ तिवारी ने बताया कि नगर निगम द्वारा कुछ माह पूर्व ही पशु वाहन खरीदा गया किंतु गुणवत्ताहीन खरीदी एवं सही मेन्टेनेन्स नहीं होने कारण परेशानी का सबब बन गया है,

10 दिन पहले पिंजरा ट्रॉली शॉकप पाइप फट गया था। इसकी रिपेरिंग हुई और आज वही घटना फिर सामने आई। निगम अधिकारियों की लापरवाही का दुष्परिणाम मेरे आवारा पशु एवं आम जनता को भोगना पड़ता है। जन भावनाओं को समझते हुए विश्व हिंदू परिषद कि प्रशासन से मांग है कि वाहन का दुरुस्तीकरण एवं मेंटेनेंस जल्द से जल्द हो और भ्रष्टाचारियों को कठोर दंड दिया जाए ताकि ऐसी समस्याएं बार-बार उत्पन्न ना हो अगर ऐसी लापरवाही चलती रही तो वही नगर निगम के सामने उग्र आंदोलन करेगा।



