Betul News: सांसद दर्शन सिंह चौधरी के ओजस्वी उद्बोधन पर किसान, मजदूर, शिक्षकों ने दी बधाई होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने बजट पर संसद में दिया सशक्त अभिभाषण
Betul News: Farmers, laborers and teachers congratulated MP Darshan Singh Choudhary on his powerful speech. MP from Hoshangabad Lok Sabha constituency gave a powerful speech in the Parliament on the budget.
Betul News: होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद और किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी के संसद में दिए गए ओजस्वी अभिभाषण पर किसानों से जुड़े संगठनों, मजदूर, शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है। शिक्षक संगठन से जुड़े पंजाब राव गायकवाड़ ने कहा कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी का शिक्षकों के प्रति भी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाया था। श्री गायकवाड ने बताया कि दर्शन सिंह जैसे नेता भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 18वीं लोकसभा के द्वितीय सत्र में संसद भवन नई दिल्ली में प्रभावी तरीके से सरकार का पक्ष रखा। बजट पर अपने अभिभाषण में श्री चौधरी ने कहा कि यह बजट देश के विकास और ‘किसान, महिला, युवा और गरीबों’ के कल्याण के लिए है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति करने वाला बताया।
सांसद ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा, हमारे गांव में एक कहावत है, ‘करी न खेती परे फंद इस कारण जे मूसर चंद’, जो विपक्ष की स्थिति को सही तरीके से दर्शाता है। सांसद चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण खेती घाटे में चली गई थी और किसानों के बेटों ने खेती छोड़ दी थी। मोदी सरकार के आने के बाद कृषि विकास पर जोर दिया गया है, जिससे किसानों को नई उम्मीद मिली है। पंजाब राव गायकवाड़ शैलेंद्र बिहारिया प्रीतम सिंह मरकाम चंचल पांसे मनोहर मालवी नीरज गलफत ने बताया कि सांसद के इस सशक्त भाषण और उनके किसान, मजदूर महिलाओं के प्रति निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए किसानों से जुड़े संगठनों, मजदूर, शिक्षकों ने उनके नेतृत्व को सराहा और भविष्य में भी इसी तरह की प्रतिबद्धता की उम्मीद जताई।



