Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के महिला छात्रावास में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है | सूचना के अनुसार छात्रावास के शौचालय में हिडन कैमरा मिला है | यह घटना छात्राओं के लिए सदमे की तरह आई है , और वे सभी अब वाशरूम इस्तेमाल करने से घबरा रही है ।

यह भी पढ़े : Rajasthan News: मासूम का किडनेपर से गहरा नाता , लिपटकर रोने लगा मासूम, देखे विडियो
Andhra Pradesh Crime News: प्राप्त जानकारी के अनुसार , छात्रावास की एक छात्रा वाशरूम गई थी , वहा उसने कुछ असामान्य गतिविधि देखि जब उसने वहा जांच की तो देखा वहा पर एक ख़ुफ़िया कैमरा लगा हुआ था | जब उसने और नज़दीक जाकर देखा तो उसने पाया की वह कैमरा चालू है |
Andhra Pradesh Crime News: छात्राओं का विरोध
इस घटना के बाद छात्राओं ने हॉस्टल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है | उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर हॉस्टल प्रशासन गंभीर नहीं है | छात्राओं ने मांग की है कि इस मामले में दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाए और हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाये | पूरे मामले को लेकर छात्राएं जमकर प्रदर्शन कर रही है | प्रदर्शन के दौरान छात्रावास में मौजूद कई छात्राएं “हमें न्याय चाहिए” के नारे लगाती नजर आईं, इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिसर में उनकी सुरक्षा का आश्वासन देने की मांग की।

Andhra Pradesh Crime News: हॉस्टल प्रशासन की कार्यवाई
हॉस्टल प्रशासन ने इस मामले की सूचना मिलते ही इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सीनियर छात्र को गिरफ्तार कर उसका लैपटॉप भी जब्त कर लिया है| वहीं सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं|

यह भी पढ़े : Ujjain News : कालभैरव मंदिर में शराबी श्रद्धालुओं की बेल्ट-डंडों से पिटाई, विडियो वायरल
Andhra Pradesh Crime News: 300 से ज्यादा फोटोज और वीडियो लीक
पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़े जाने के बाद , यह खुलासा हुआ की करीब 300 से ज्यादा फोटोज और वीडियो को बेचा गया है | आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जो उस ही कॉलेज का बीटेक का छात्र है | पुलिस ने जब उसके लैपटॉप की जांच की तो उन्हें 300 से ज्यादा विडियो मिले जिसे वह बेच देता था।
यह भी पढ़े :Maharashtra News: महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं , दोषी कोई भी हो सजा मिलेगी – पीएम मोदी
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है की आरोपी की मदद करने में हॉस्टल की ही कोई छात्र शामिल हो सकती है| विजय के लैपटॉप में एक लड़की के साथ तस्वीर सामने आई है , जो उसी छात्रावास में रहती है | बताया जा रहा है की वह विजय की गर्लफ्रेंड है , कुछ दिनों पहले उसने उस लड़की को होटल में मिलने बुलाया था और वहां पर उसका अश्लील विडियो शूट कर लिया | उस विडियो के माध्यम से पहले उसने उस लड़की को ब्लैकमेल किया और उससे छात्रावास के वाशरूम में कैमरा लगाने के लिए मजबूर किया| आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है|
यह भी पढ़े : Travelogue: सफर में सुरक्षा और सावधानी, सेल्फ एक्सपीरियंस By Kartik Trivedi
Andhra Pradesh Crime News : इस तरह की घटनाये महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती है | महिलाओं को सार्वजानिक स्थानों पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखनी चाहिए | यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता के मुद्दे को उजागर करती है| महिलाओं को एक सुरक्षा का वातावरण प्रदान कैसे करें , यह एक गंभीर विषय बन गया है |
यह भी पढ़े: Viral Video : वर्दी का सम्मान या व्यवसायिक स्टंट? लेडी कॉन्स्टेबल की कोचिंग एड से मचा हड़कंप
________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



