बैतूल

Housing Scheme Scam : आवास योजना घोटाले में बेगुनाह आदिवासियों पर एफआईआर का विरोध

Housing Scheme Scam : Opposition to FIR against innocent tribals in housing scheme scam

हितग्राहियों ने कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Housing Scheme Scam : आवास योजना घोटाले में बेगुनाह आदिवासियों पर एफआईआर का विरोध

Housing Scheme Scam : (बैतूल)। जनपद पंचायत शाहपुर में आवास योजना घोटाले के नाम पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न करते हुए बेगुनाह हितग्राहियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने करने की विरोध में हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में हितग्राही झलिया कुमरे, राधाबाई कुमरे, सर्वती काकोडिया निवासीगण ग्राम पावरझंडा तहसील शाहपुर ने आरोप लगाया कि जनपद पंचायत शाहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर घोटाला किया है।

जनपद में पदस्थ महेश शुक्ला जनपद समन्वयक अधिकारी, तिलक मालवीय-कम्प्यूटर आपरेटर, ईश्वर कुमरे तत्कालीन सरपंच, सुरेश धुर्वे रोजगार सहायक, पंडू काकोड़िया के नाम से एफआईआर दर्ज हुई है, उन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। पुलिस ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है जो घोटाले में शामिल नहीं है।

Housing Scheme Scam : आवास योजना घोटाले में बेगुनाह आदिवासियों पर एफआईआर का विरोधविजय कुमरे का एफ. आई. आर. में नाम नहीं है फिर भी गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल में डाल दिया गया है। महेश शुक्ला जनपद समन्वयक व तिलक मालवीय कम्प्यूटर आपरेटर के ऊपर एफ.आई.आर. दर्ज है लेकिन अभी तक इन दोनों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष ग्रामीण ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह दोनो आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नही किया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता जिला स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन सौंपने वालों में शिवकुमार मालवीय, कमलेश दांगी, सुनील धुर्वे, भंगी धुर्वे, राजकुमार धुर्वे, रामकिशोर काकोडिया, कुंवरलाल उइके, रितेश शुक्ला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान, गुलशन मिश्रा मौजूद थे।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button