छिंदवाड़ा

Chhindwara News : अनुसूचित जाति, जनजाति कर्मचारी अधिकारी संघ छिन्दवाड़ा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

One day protest demonstration under the aegis of Scheduled Caste, ScChhindwara News : heduled Tribe Employees Officer Association Chhindwara

Chhindwara News : बुधवार को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी/अधिकारी संघ (अजाक्स) छिन्दवाड़ा के तत्वाधान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मांग की गई। जिला शिक्षा अधिकारी छिन्दवाड़ा के द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल में कम्प्यूटर प्रयोगशाला संचालन हेतु 107 पद म.प्र. शासन द्वारा कम्प्यूटर इस्ट्रक्टर के स्वीकृत किये उक्त कम्प्यूटर इस्ट्रक्टर के पदों पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूल स्तर पर भर्तियां कर ली है। भर्ती प्रक्रिया में एस.सी./ एस.टी.एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पदों पर रोस्टर का निर्धारण न कर गुपचुप तरीके से भर्ती कर ली गई हैं । उक्त भर्ती में एस.सी./एस.टी. 13 प्रतिशत एवं 35 प्रतिशत पदों कुल 48 पदों की चोरी की गई है। म.प्र.शासन एवं प्रशासन से संघ विनम्र अनुरोध करता है कि उक्त भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर रोस्टर का निर्धारण किया जावे। एवं भर्ती प्रक्रिया में संलग्न अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावे। यदि हमारी मांगे नहीं मानी जाती है तो संघ एवं सामाजिक संगठनों के माध्यम से उग्र आंदोलन किया जावेगा जिसकी जबावदारी शासन एवं प्रशासन की होगी। इस अवसर पर शीलाराम अहिरवार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम् पहाडे़ ,देवरावेन भलावी राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष ,शिव कुमार मरकाम गोंड समाज महासभा के जिलाध्यक्ष ,अजाक्स के जिला महासचिव पी.आर.मसराम ,जिला सचिव राजू बघेल ,जिला संयुक्त सचिव मुकेश नाग ,वरिष्ठ अजाक्स सदस्य कांवरे सर ,आकाश अहिरवार  युवा अहिरवार समाज के जिलाध्यक्ष उपस्थित हुये।

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button