बिज़नेस

Share Market News : निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Debit Card की तरह आप अपने Demat Account को ऑनलाइन कर सकेंगे ब्लॉक

Share Market News: Great news for investors! Now you can block your Demat Account online like Debit Card.

Share Market News : निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Debit Card की तरह आप अपने Demat Account को ऑनलाइन कर सकेंगे ब्लॉक

WHATSAPP GROUP
Join Now

Share Market News : शेयर बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने देश के करोड़ों निवेशकों को बड़ा अधिकार और सुरक्षा का हथियार देने की तैयारी कर ली है। अगर किसी निवेशक के डीमैट खाते के साथ किसी तरह की संदेहास्‍पद गतिविधियां होती हैं तो निवेशक अपने अकाउंट को तत्‍काल खुद ब्‍लॉक कर सकेगा। बिलकुल क्रेडिट कार्ड की तरह। अभी क्रेडिट कार्ड में किसी तरह की धांधली होने पर यूजर उसे तत्‍काल ब्‍लॉक करा सकता है। कुछ इसी तर्ज पर डीमैट खाते के लिए भी सुविधा उपलब्‍ध कराई जाएगी।

सेबी ने इसे लेकर सर्कुलर जारी किया है। इसमें सभी स्टॉक ब्रोकर्स को निर्देश दिया गया है। इस समय देश में करीब 12. 97 करोड़ डीमैट अकाउंट हैं। अभी तक क्रेडिट और डेबिट कार्ड में ऑनलाइन ब्लॉक करने की सुविधा मिलती है। कस्टमर अपनी नेटबैंकिंग या ऐप के जरिए इसे ब्लॉक कर सकते हैं। अब ऐसी ही सुविधा सेबी निवेशकों को उनके डीमैट अकाउंट पर देने जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी दिखने पर कस्टमर तुरंत ऑनलाइन अपने डीमैट अकाउंट को ब्लॉक कर पाएंगे।

खबर ये भी हैं : Motorola Edge 40 Neo : 12 जनवरी को तहलका मचाने आ रहा Motorola Edge 40 Neo, मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड डिस्प्ले

Share Market News : निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Debit Card की तरह आप अपने Demat Account को ऑनलाइन कर सकेंगे ब्लॉक

सेबी ने जारी किया सर्कुलर (Share Market News)

बाजार नियामक सेबी ने ब्रोकरेज कंपनियों से एक ऐसा तंत्र बनाने के लिए कहा है, जिससे निवेशक स्वेच्छा से अपने ट्रेडिंग खातों को फ्रीज या ब्लॉक कर सकें। अभी निवेशकों के पास अपने डीमैट खाते में लेनदेन को फ्रीज या ब्लॉक करने का विकल्प है, लेकिन ट्रेडिंग खातों में नहीं है। बाजार प्रतिभागियों ने कहा कि हालांकि डीमैट विकल्प उपलब्ध है, लेकिन जानकारी के अभाव के कारण निवेशक इसका इस्तेमाल मुश्किल से करते हैं। सेबी का यह कदम ‘निवेशकों द्वारा निवेश करने में आसानी’ पहल के तहत है। जब निवेशकों द्वारा संदिग्ध गतिविधियां देखी जाती हैं, तो खातों को फ्रीज/ब्लॉक करने की सुविधा वर्तमान में अधिकांश ब्रोकरों के पास उपलब्ध नहीं है। (Share Market News)

खबर ये भी हैं : Poco X6 Pro : 64MP कैमरा और 12GB रैम के साथ लॉन्‍च होगा Poco X5 Pro, सारे बजट फोन्स की करेगा छुट्टी, जानें कीमत 

जुलाई से शुरू हो जाएगी सुविधा (Share Market News)

बाजार से जुड़े जानकारों का यह भी कहना है क‍ि डीमैट अकाउंट भले ही यह ऑप्‍शन म‍िलता है। लेक‍िन बहुत कम लोग ही इसका यूज कर पाते हैं। दरअसल, इस बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। निवेशक अपने अकाउंट में जब क‍िसी प्रकार सस्‍पीस‍ियस एक्‍ट‍िव‍िटी देखता है तो उसके अकाउंट को फ्रीज / ब्लॉक करने का फीचर अधिकतर ब्रोकर्स के पास नहीं है। सेबी की तरफ से द‍िये गए आदेश में कहा गया क‍ि 1 अप्रैल तक, ब्रोकर्स इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स फोरम (ISF) ट्रेडिंग अकाउंट को फ्रीज और ब्लॉक करने का फ्रेमवर्क तैयार करें। रेग्‍युलेटर ने यह भी कहा क‍ि यह पूरा प्रोसेस 1 जुलाई तक चालू हो जाना चाहिए।

खबर ये भी हैं : Ather 450 Apex : धांसू फीचर्स के साथ लॉन्‍च हुआ Ather 450 Apex, सिंगल चार्ज में देगा 157km की रेंज, जानें कीमत

क्‍या होंगे बदलाव (Share Market News)

पॉलिसी के तहत ऐसा ढांचा तैयार किया जाएगा जिसमें निवेशक अपने ट्रेडिंग खाते को ब्‍लॉक करने के लिए आवेदन कर सकता है। जैसा अभी एटीएम कार्ड या क्रेडिट कार्ड ब्‍लॉक कराने के लिए किया जाता है। इसमें तय किया जाएगा कि कितने समय के भीतर यूजर के आवेदन पर रिएक्‍ट करना और उसके डीमैट खाते को बंद करना जरूरी होगा। ट्रेडिंग मेंबर को एक बार किसी यूजर का रिक्‍वेस्‍ट मिलता है तो उसे तत्‍काल बंद किया जाना जरूरी होगा।

खबर ये भी हैं : Lenovo Laptop : Lenovo ने लॉन्‍च किया 2 इन 1 लैपटॉप, अब एक साथ मिलेगा विंडोज और एंड्रॉयड का मजा, जानें फीचर्स

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button