Betul BJP News : घोड़ाडोंगरी में रोचक हुआ मुकाबला, मतदाताओं को साधने में सफल होती नजर आ रही भाजपा प्रत्याशी
Betul BJP News: Interesting contest in Ghoradongri, BJP candidate seems to be successful in attracting voters.
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनावी वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे राहुल

Betul BJP News : (बैतूल)। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक दल भाजपा कांग्रेस द्वारा प्रचार अभियान तेज कर दिया गया है। दोनों ही दल के प्रत्याशी मतदाताओं से विकास के दावे कर रहे हैं। एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके शिवराज सरकार की प्रमुख लाडली बहना योजना सहित अन्य योजनाओं को लेकर मतदाताओं को साधने में सफल होती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी राहुल उइके पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चुनावी वादों के साथ जनता के बीच पहुंच रहे हैं।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : घोड़ाडोंगरी विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती गंगा उइके 15 से अधिक ग्रामों में प्रतिदिन कर रही जनसंपर्क
घोड़ाडोंगरी में भाजपा ने साफ और मिलनसार महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। भाजपा प्रत्याशी गंगा बाई उइके क्षेत्र पूरे पांच साल से सक्रिय है। गंगा बाई उइके गत विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दौड़ में शामिल थी, हालांकि उनको टिकट नहीं मिली लेकिन उन्होंने लोगों के बीच जाना नहीं छोड़ा वे लगातार क्षेत्र में सक्रियता के साथ काम करती रही है। ऐसे में उनको लेकर सकारात्मक पब्लिक फीडबेक सामने आ रहा है।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : कमलनाथ के मुख्यमन्त्री बनते ही महिलाओं को सम्मान निधि के रुप में मिलेंगे 1500 रुपये

कांग्रेस प्रत्याशी की बात करें तो वे सक्रियता से जन संपर्क में जुटे हैं। लेकिन घोड़ाडोंगरी में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उड़के की राह आसान नजर नहीं आ रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है, जनपद अध्यक्ष का पद संभालते ही कुछ माह में जिस तरह से जनपद सदस्यों ने घोटाले सहित निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, इस मुद्दे को भाजपा भी भुनाने में लगी है।
खबर ये भी हैं : Infinix Smart 7 : Infinix ने पेश किया iPhone को टक्कर देने वाला फोन, 7,999 कीमत में बवाल मचा रहा बवाल



