बैतूल

Betul Municipality News : माचना जयंती से पहले श्रमदान से आज की जाएगी घाटों की सफाई

Betul Municipality News: Before Machana Jayanti, the ghats will be cleaned today through Shramdan.

नगरपालिका के सहयोग से लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होगा कार्यक्रम

Betul Municipality News : माचना जयंती से पहले श्रमदान से आज की जाएगी घाटों की सफाई

Betul Municipality News : (बैतूल)। बैतूल की जीवनदायिनी नदी मां माचना की जयंती इस बार भी समारोह पूर्वक मनाई जाएगी । कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व आज 24 नवम्बर को सुबह 7 बजे श्रमदान से घाटों की सफाई की जाएगी। कार्यक्रम जल प्रहरी मोहन नागर के मार्गदर्शन में किया जायेगा।श्रमदान के बाद बैठक में दीपदान की भूमिका पर सभी धार्मिक बंधुगण विचार विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में सांसद के साथ हेमंत खंडेलवाल, नपा अध्यक्ष सहित सभी पार्षद गण व सामाजिक बंधु उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बैतूल के सहयोग से लगातार तीसरे वर्ष माचना जयंती कार्यक्रम का आयोजन फिल्टर प्लांट पर किया जा रहा है।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : अयोध्या में होगा 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, एकजुट हुआ रघुवंशी समाज

मां माचना जन्मोत्सव समिति के संयोजक आनंद प्रजापति ने बताया कि 27 नवंबर को 5.30 बजे दीपदान का कार्यक्रम संपन्न होगा। माचना घाट फिल्टर प्लांट पर श्रद्धालुओं द्वारा मां माचना की आरती कर दीपदान किया जाएगा। जयंती की तैयारियों के लिए आज प्रातः एक घण्टे अभियान से जुड़े कार्यकर्ता श्रमदान कर नदी व घाट की सफाई करेंगे। श्री प्रजापति ने बताया कि माचना बैतूल जिले के एक चौथाई भाग को जीवन देती है। शासन और सामाजिक संगठनों ने मिलकर माचना पुनर्जीवन अभियान प्रारम्भ किया है। जिसके अन्तर्गत माचना बेसिन में अनेक जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। जन-जन में नदी के प्रति श्रद्धा व आस्था हेतु लगातार 3 वर्ष से माचना जयन्ती के आयोजन भी हो रहे हैं। कार्तिक पूर्णिमा को माचना जयन्ती के आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। इसे हर वर्ष मनाएंगे तथा बैतूल नगर में जल संरक्षण का अभियान चलाया जाएगा।

खबर ये भी हैं : Betul Little Champ School : लिटिल चैम्प स्कूल में मनाया तुलसी विवाह

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button