Betul JH College News : (बैतूल)। जेएच कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा विश्व स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर कॉलेज परिसर में फलदार अनेक प्रजातियों के 10 पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम पुरूष इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल प्रसाद साहू, महिला इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ.शीतल खरे, डॉ.युगल किशोर सरले की विशेष उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर डॉ.जीपी साहू ने कहा कि एनएसएस के स्वयंसेवक स्वयं के लिए नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित कर सामाजिक बुराईयों दूर करता है।
इस अवसर पर प्रवीण परिहार, नवीन नागले, दुर्गाप्रसाद मोरले, अमित मालवी, आयुष घिड़ोडे, कुनाल केकतपुरे, कन्हैया अमरूते, सुरभि जैन, अंजली नागोरे, कविता ठाकरे, सोनम इवने, अंजनी बारस्कर, निशा किरोदे, निशु पंवार, निशा किरोदे, करीना विश्वकर्मा, कल्पना धुर्वे, रंजीत कास्दे, इस्तयाक अली, दामिनी मानकर, रौनक बारमासे आदि स्वयंसेवक मौजूद थे।