बैतूल

Betul Today News : खंडेलवाल परिवार ने चिचढाना में 92 स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर

Betul Today News: Khandelwal family distributed sweaters to 92 school children in Chichdhana.

Betul Today News : खंडेलवाल परिवार ने चिचढाना में 92 स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर

WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul Today News : (बैतूल)। वरिष्ठ समाजसेवी राजीव खंण्डेलवाल परिवार ने बुधवार 10 जनवरी को बैतूल विकासखंड के अंतिम छोर की शाला शासकीय एकिकृत माध्यमिक शाला चिचढाना में स्कूली बच्चों को स्वेटर का वितरण किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडूस में पदस्थ संजय धुर्वे ने बताया सतपुडा की सुरम्य वादियों के बीच आस्था के प्रतीक बारहलिंग तट पर बसे ग्राम चिचढाना में सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहता है। ग्रामीण अंचल की शाला में अध्ययनरत छात्रों को कडकढ़ाती ठंड में बिना स्वेटर के स्कूल जाते देख समाजसेवी राजीव खंडेलवाल ने विगत वर्षों से बच्चों को ठंड से बचाने के लिए यह सराहनीय कदम उठाया।

खबर ये भी हैं : Betul News : अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर व एसपी पैदल चले 5 किमी

Betul Today News : खंडेलवाल परिवार ने चिचढाना में 92 स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर

स्वेटर वितरण के दौरान शालाओं में गरीबी के चलते छात्रों के पास में शिक्षण सामग्री का अभाव पाया तो उन्होंने प्रण किया कि अब वे अपनी आय का कुछ हिस्सा इन गरीब, असहाय छात्रों के शिक्षण कार्य में दान देकर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगें। उन्होंने 92 छात्रों को स्वेटर का वितरण किया। शिक्षक संजय धुर्वे ने बताया विगत तीन वर्षों से खंडेलवाल परिवार दानवीर कर्ण की तरह जी.डी. खंडेलवाल ट्रस्ट के माध्यम से कक्षा पहली से कक्षा आठवी तक अध्ययनरत छात्रों को गोद लेकर उन्हें समस्त शिक्षण सामग्री वितरित करते हैं।

खबर ये भी हैं : Betul Today News : जारी नहीं हुई वरिष्ठता सूची एवं क्रमोन्नत वेतनमान के आदेश

Betul Today News : खंडेलवाल परिवार ने चिचढाना में 92 स्कूली बच्चों को वितरित की स्वेटर

राजीव खंडेलवाल एवं उनके सुपुत्र योगी खंडेलवाल कक्षा पहली से कक्षा आठवी तक प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण छात्रों कों प्रतिवर्ष चिचढाना जाकर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित करते है। साथ ही साल में दो से तीन बार शाला में उपस्थित होकर छात्रों की अन्य आवश्यकता एवं शिक्षा के स्तर संबंधी जानकारी भी प्राप्त करते है। स्वेटर वितरण अवसर पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष नवीन प्रहलादी, विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक एन.एल आठोले, संस्था प्रमुख विजय कुमार तेलकर, वरिष्ठ शिक्षक सतीष गीद, वरिष्ठ शिक्षक वामनराव धोटे, शिक्षक दिनेश मर्सकोले, एसएमसी अध्यक्ष मंगल उईके, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

खबर ये भी हैं : Betul News : महिला थाना प्रभारी ने छात्र-छात्राओं को बताए अपराध से बचने के तरीके

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button