Betul Today News : युवा मतदाताओं को मुख्यधारा से जोड़ना ही फोटो निर्वाचक नामावली का मुख्य उद्देश्य : श्री आलोक सिंह
Betul Today News: The main objective of photo electoral roll is to connect young voters with the mainstream: Shri Alok Singh
रोल आब्जर्वर श्री आलोक कुमार सिंह ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul Today News : निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप फोटो निर्वाचक नामावली का मुख्य उद्देश्य युवा मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोडक़र समाज ही मुख्य धारा से जोडऩा है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के रोल प्रेक्षक श्री आलोक कुमार सिंह शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियों के लिए लगाए जा रहे कैम्पों के विशेष प्रचार पर ध्यान दें। जिसमें ज्यादा से ज्यादा मतदाता कैम्पों तक पहुंच सके।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : एमपी वीनियर में सुंदरकाण्ड पाठ आज
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने बताया कि जिले की पांच विधानसभा क्षेत्र बैतूल, घोड़ाडोंगरी, मुलताई, आमला तथा भैंसदेही में 12 लाख 23 हजार 154 कुल मतदाता है। जिले में 6 लाख 20 हजार 622 पुरुष और 6 लाख 2 हजार 469 महिला मतदाता है। इसके अलावा 2425 सर्विस मतदाता शामिल है। इन पांच विधानसभा क्षेत्र में 1581 पोलिंग स्टेशन है। जिसमें नगरीय क्षेत्र में 264 और ग्रामीण क्षेत्र में 1317 पोलिंग स्टेशन है। इनमें सर्वाधिक 383 भैंसदेही में और सबसे कम 183 आमला विधानसभा क्षेत्र में है। श्री अहमद ने बताया कि गत निर्वाचन 2018 में मतदान का प्रतिशत 81.08 था। वहीं 2023 में 82.03 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।
खबर ये भी हैं : Betul News : खोकरा के पंचायत सचिव गबन के आरोप में पंचायत से पृथक : श्री अक्षत जैन
पुनरीक्षण के संबंध में गतिविधियों (Betul Today News)
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूकता फ्लेक्स/होर्डिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार के साथ ही बीएलओ एवं सेक्टर ऑफिसर द्वारा मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का वाचन। जिले के समस्त स्कूल एवं कॉलेजों के माध्यम से नवीन मतदाताओं के नाम जोडऩे की कार्यवाही की जाएगी। ईएलसी गतिविधियों के माध्यम से युवा मतदाताओं को जोडऩे तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के माध्यम से बीएलए की सहभागिता से कार्य किए जाएंगे। विशेष कैंप के दिन बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर दावे आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली, निबंध तथा पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके अलावा सोशल मीडिया अंतर्गत व्हाट्सअप, टवीटर, फेसबुक के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Betul Today News : मेरा गांव मेरी अयोध्या अभियान अंतर्गत जिले में निकाली जा रही प्रभात फेरी एवं कलश यात्रा
तिथिवार सूची का कार्यक्रम (Betul Today News)
श्री अहमद ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 6 जनवरी को किया गया। 6 से 22 जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज की जाएगी। 13 एवं 20 जनवरी को विशेष कैंप आयोजित किए गए हैं। 6 फरवरी को नामावली के हेल्थ पैरामीटर की जांच कर प्रशासन के लिए आयोग से अनुमति ली जाएगी। इसके साथ ही डेटाबेस के अपडेट का प्रकाशन किया जाएगा। नामावली का अंतिम प्रकाशन 8 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
खबर ये भी हैं : Betul News : शिव पार्वती विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
मतदान केन्द्रों का निरीक्षण (Betul Today News)
रोल आब्जर्वर श्री आलोक कुमार सिंह ने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय गल्र्स कॉलेज बैतूल का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित कर्मचारियों से निर्वाचन सूची के संबंध में दावे एवं आपत्तियां वाले आवेदनों के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि अभी तक 10 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके पश्चात श्री सिंह ने घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर स्थित सीएम राईज स्कूल के मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। एसडीएम श्री अभिजीत सिंह ने दावे एवं आपत्तियों से उन्हें अवगत कराया।
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : समाजसेवी बंडू लिखितकर के जन्म दिन पर 15 यूनिट हुआ रक्तदान




