बैतूल

Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Betul News: Ramkishore Pawar received national honor in Ghaziabad

Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान

 WHATSAPP GROUP
Join Now

Betul News : (बैतूल)। देश की अग्रणी संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने एक भव्य ऐतिहासिक कार्यक्रम में बैतूल जिले के वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर पवार को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रविवार 21 जनवरी को उतरप्रदेश के गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित सेक्टर 12 में आयोजित तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर देश के आठ राज्यों की  21 शख्सियतों को राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान 2023 से सम्मानित किया। कार्यक्रम में शुचिस्मिता पलाई भा.रा.से.मुख्य अतिथि ( मुख्य आयकर आयुक्त गाजियाबाद), अति विशिष्ट अतिथि गम्भीर सिंह एडीएम गाजियाबाद, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र पाल वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार दिल्ली उपस्थित थे।

खबर ये भी हैं : Mohkhed News : मोहखेड़ ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण का समापन

Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान

सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय बग्गा ने की। सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले से वरिष्ठ पत्रकार, लेखक रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढावाला को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। गौरतलब है कि पत्रकार लेखक रामकिशोर पवार की अभी तक पांच पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है। श्री पंवार के देश प्रदेश के समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में बीते 40 वर्षो से लेख – आलेख – कहानी एवं सत्यकथाए प्रकाशित हो रही है।

खबर ये भी हैं : Betul News : बेटी किसी की भी हो संकट के समय मदद करना चाहिए : साध्वी रंजना दीदी

Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान

Betul News : रामकिशोर पवार को गाजियाबाद में मिला राष्ट्रीय सम्मान

बीते दो दशक से श्री पंवार मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश के बैनर तले पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती की महीमा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। श्री पंवार को उनकी पत्रकारिता, लेखन एवं मां सूर्यपुत्री ताप्ती के जल संरक्षण एवं ताप्ती महीमा जन -जन तक पहुंचाने के लिए उक्त सम्मान के लिए चयनित किया था। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी की गई चयनित सूची में देश भर के 21 लोगो में रामकिशोर पवार का भी नाम शामिल था। आज के इस कार्यक्रम में श्री पवार की पुस्तक मेरा बेतूल की प्रतियां जितेंद्र बच्चन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अतिथियों को सप्रेम भेंट की गई।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : जनप्रतिनिधियों के साथ संभागीय आयुक्त विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button