Lawrence Bishnoi: व्रत के बाद वध, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा
Lawrence Bishnoi: Murder after fasting, big revelation in Baba Siddiqui murder case
Lawrence Bishnoi: मुंबई के राजनीतिक हलकों में हलचल मचाने वाले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को उनके दाऊद इब्राहिम और अनुज थापन से जुड़े संबंधों के चलते निशाना बनाया गया। गैंग ने साथ ही चेतावनी भी दी है कि जो कोई भी सलमान खान की मदद करेगा, उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

शनिवार रात हुए इस हत्याकांड में बाबा सिद्दीकी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक उत्तर प्रदेश और दूसरा हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कुल तीन शूटर शामिल थे, जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Lawrence Bishnoi: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का दावा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फेसबुक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी के अनुज थापन और दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध होने के चलते यह कदम उठाया गया। पोस्ट में लिखा गया है, “हम यह जंग नहीं चाहते थे, पर सलमान खान ने हमारे भाई का नुकसान करवाया। बाबा सिद्दीकी, जो आज शरीफ कहलाए जा रहे हैं, एक समय में मकोका एक्ट में दाऊद के साथ जुड़े हुए थे।” इस पोस्ट की पुष्टि यथार्थ योद्धा नहीं करता है।

Lawrence Bishnoi: मौन व्रत के बाद हत्या

सूत्रों के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई बड़े वारदात से पहले मौन व्रत रखते हैं। इस बार भी बिश्नोई ने 9 दिनों का उपवास रखा था, जिसके बाद यह हत्या की गई। गैंग ने चेतावनी दी है कि जो भी सलमान खान या दाऊद गैंग की मदद करेगा, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
Lawrence Bishnoi: पुलिस की जांच में नए खुलासे
पुलिस ने इस हत्या में शामिल तीन शूटरों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शूटरों में हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह (23 वर्ष) और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप (19 वर्ष) शामिल हैं। तीसरे आरोपी की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, जो कि अभी फरार है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को हत्या के लिए अग्रिम भुगतान किया गया था, और हथियार उन्हें घटना से कुछ दिन पहले ही पहुंचाए गए थे।

Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड और राजनीति में हलचल
बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड में भी हलचल मच गई है। सलमान खान, जो बाबा सिद्दीकी के करीबी माने जाते थे, इस घटना के बाद लीलावती अस्पताल पहुंचे। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) ने इस हत्याकांड के बाद राज्य सरकार और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है, और सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच कर रही है और तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट से पुलिस को इस मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।
- यह भी पढ़े : Betul Crime News: पंकज पर फिर मामला दर्ज
____________________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें”



