Indore Crime News: छात्रा के साथ रेप और ब्लैकमेल का मामला, आरोपी के खिलाफ कई गंभीर आरोप
Indore Crime News: Case of rape and blackmail of a student, many serious allegations against the accused
Indore Crime News: इंदौर के लसूडिया क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की घटना उजागर हुई है। आरोपी आदित्य ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और जब उसने संबंध तोड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की देना शुरू कर दिया।

Indore Crime News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक किया शोषण
जानकारी के अनुसार, आरोपी आदित्य ने 2020 में इंस्टाग्राम के माध्यम से पीड़िता से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वर्ष 2022 में उसने लसूडिया मोरी स्थित एक गोदाम में पीड़िता को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
पिछले 5 महीनों से जब पीड़िता ने आरोपी से मिलना बंद कर दिया, तो उसने व्हाट्सएप पर पीड़िता की तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने पीड़िता और उसके परिवार को बदनाम करने की धमकियां देकर मानसिक रूप से प्रताड़ना दी। अंततः पीड़िता ने अपनी मां और बहन को पूरी घटना बताई और लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
- यह भी पढ़े: Ujjain Simhastha 2028: उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए डीजीपी ने ली वृहद बैठक
Indore Crime News: दूसरी घटना: युवक का अपहरण और वीडियो बनाकर दी धमकी
इस मामले की जांच के दौरान एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। आरोपी आदित्य और उसके साथी संदीप वर्मा ने एक 18 वर्षीय युवक का अपहरण किया, उसे धमकाया और उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि आदित्य ने उसे इंस्टाग्राम के जरिए मिलने के लिए बुलाया और फिर बदला लेने की नीयत से इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे दिया।

- यह भी पढ़े: MP High Court: पुलिस कमिश्नर को हाईकोर्ट का कारण बताओ नोटिस, अगली सुनवाई में होना होगा पेश
Indore Crime News: पुलिस की कार्रवाई जारी
लसूडिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी आदित्य के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही युवक के अपहरण, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप भी जोड़े गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश अभी भी जारी है।

लसूडिया थाने के टीआई तारेश सोनी ने बताया कि आदित्य ने बदला लेने के इरादे से युवक को धमकाने और वीडियो बनाने की साजिश रची थी। हालांकि, वीडियो वायरल नहीं किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है।
- यह भी पढ़े: Betul Crime Update: बैतूल बना बदलापुर
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



