Betul Crime Update: युवती को गर्भवती कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाकर भागने वाला आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime Update: The accused who made the girl pregnant and got her admitted to the district hospital and fled has been arrested
Betul Crime Update: बैतूल जिले की कोतवाली पुलिस ने एक गंभीर अपराध का पर्दाफाश करते हुए शादी का झांसा देकर महिला को ठगने, उसे गर्भवती कर जिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में छोड़कर भागने और उसके बैंक खाते से धनराशि का दुरुपयोग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 16.12.2024 को थाना कोतवाली बैतूल में सूचना प्राप्त हुई कि एक गर्भवती महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराकर गम्भीर हालत में छोड़ दिया और फरार हो गया। महिला के पास कोई भी परिजन उपस्थित नहीं था। फरियादी विकास पिता राधेश्याम मालवीय निवासी वार्ड वाय जिला अस्पताल बैतूल की शिकायत पर मृतिका का मर्ग क्रमांक 164/2024 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।
- यह भी पढ़ें : Musical Night Betul: बैतूल में धूम मचाने आ रहे सवाई भट्ट , 11 जनवरी को म्यूजिकल नाइट में देंगे बेहतरीन प्रस्तुति
Betul Crime Update: जांच के दौरान मृतिका के परिजनों के कथन से पता चला कि मृतिका शोभा को आरोपी पवन पवार ने शादी का झांसा देकर अपने साथ किराये के कमरे में रखा। इस दौरान मृतिका गर्भवती हो गई। स्वास्थ्य बिगड़ने पर आरोपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृत्यु के उपरांत वहीं छोड़कर फरार हो गया।

आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पवन पवार ने मृतिका के बैंक खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर किए और उन पैसों से 02 अर्टिगा चार पहिया वाहन एवं 01 एक्टिवा स्कूटर खरीदे।
- यह भी पढ़ें : Latest Betul News: जुए-सट्टे की काली कमाई का सफेद खेल, बैतूल में खुल रहे नए प्रतिष्ठान
Betul Crime Update: आरोपी के पास से जप्ती में
कोतवाली पुलिस ने आरोपी पवन पवार उर्फ राजा अली (33 वर्ष), निवासी विनोभा नगर, भग्गूढाना, बैतूल को दिनांक 25.12.2024 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने मृतिका के खाते से धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर की और उससे वाहन खरीदे।
Betul Crime Update: पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित वस्तुएं जप्त कीं:
- 1. 02 अर्टिगा चार पहिया वाहन
- 2. 01 एक्टिवा स्कूटर
- 3. 02 आधार कार्ड (पवन पवार एवं राजा अली नाम से)
- 4. दोनों नाम से संबंधित बैंक खाते की पासबुक
प्रकरण में धारा 318(4) बीएनएस का ईजाफा कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
Betul Crime Update: इस मामले में पुलिस के इन सिपाहियों की विशेष भूमिका रही
इस सफलता में थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक चित्रा कुमरे, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, महिला प्र.आर. ललिता, आरक्षक नितिन चौहान और आरक्षक शिव कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Betul Crime Update: पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील
पुलिस अधीक्षक निश्चल एन. झारिया ने नागरिकों से अपील की है कि यदि वे किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना या अन्य अपराध से पीड़ित हैं तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें। महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। पुलिस प्रशासन जिले में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



