Crime News: कातिल बीवी और ज़हरीला सांप, मेरठ की मर्डर मिस्ट्री ने उड़ा दिए होश
Crime News: Murderous wife and poisonous snake, Meerut's murder mystery has stunned everyone
Crime News: मेरठ के अमित कश्यप उर्फ मिक्की की लाश दो दिन पहले उसके घर के बेड पर मिली। हैरानी की बात ये थी कि लाश के पास वाइपर प्रजाति का एक ज़हरीला सांप भी मौजूद था। पहली नजर में ये हादसा लग रहा था, लेकिन असली कहानी कुछ और ही थी।

Crime News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले राज़
अमित की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंका दिया। रिपोर्ट में सामने आया कि अमित की मौत सांप के डसने से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई थी। इसी से पुलिस को शक हुआ और जांच की दिशा बदल दी गई।

Crime News: पत्नी और प्रेमी की खौफनाक साजिश
पुलिस पूछताछ में अमित की पत्नी रविता ने सनसनीखेज खुलासा किया। उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने एक सपेरे से सिर्फ 1000 रुपये में वाइपर सांप खरीदा। पहले अमित की गला दबाकर हत्या की गई और फिर सांप को लाश के नीचे छोड़ दिया गया, जिससे उसने 10 बार अमित के मृत शरीर को डंस लिया।
Crime News: आरोपी हिरासत में, जांच जारी
फिलहाल रविता और अमरदीप पुलिस हिरासत में हैं। पुलिस अब सपेरे और सांप की खरीद-फरोख्त के एंगल से भी जांच कर रही है। ये मामला क्राइम की दुनिया में एक नयी तरह की साजिश को उजागर करता है।
____________________________
इसी प्रकार की जानकारी और समाचार पाना चाहते हैं तो,हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़े व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए “कृपया यहां क्लिक” करे।
साथ ही हमारे इंस्टाग्राम के जुड़ने के लिए यहां “क्लिक करें“



