Navratri ke Upay : मां दुर्गा प्रसन्न होकर देंगी सुख-समृद्धि, नवरात्रि में जरुर करें ये काम
Navratri ke Upay, Navratri Saptami color, Navratri colours 2023 Chaitra, Chaitra Navratri 2023, Navratri K 9 rang, Shardiya Navratri 2023, When Will Shardiya Navratri End,

Navratri ke Upay : हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बड़ा महत्व है। प्रत्येक वर्ष में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। अश्विन माह में पड़ने वाली नवरात्रि को शारदीय नवरात्रि कहा जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से शुरु होकर 24 अक्टूबर 2023 को समाप्त होगी।
नवरात्रि के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है। अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुई नवरात्रि नवमी तिथि तक चलती हैं। यदि नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान कुछ खास काम किए जाएं तो जगत जननी मां जगदंबा जल्द प्रसन्न होती हैं। इसलिए नवरात्रि में कुछ खास बातों का ध्यान रखिए।
खबर ये भी हैं: Betul News : सीमेंट रोड अब पूर्व नपा अध्यक्ष स्व. गोकुल प्रसाद वैध के नाम से जाना जाएगा
नवरात्रि में रखें इन बातों का ध्यान(Navratri ke Upay)
- नवरात्रि के 9 दिन घर में विशेष तौर पर साफ-सफाई और पवित्रता का ध्यान रखें। नवरात्रि के पहले से ही साफ-सफाई करके रख लें। साथ ही रोजाना 9 दिन तक प्रवेश द्वार पर कुमकुम और हल्दी से मां दुर्गा के पद्य चिन्ह बनाएं।
- नवरात्रि के दौरान रोजाना ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-ध्यान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा करें और रोज शाम को आरती करें। साथ ही मां दुर्गा को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाएं। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं।
- नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए नवरात्रि में विधि-विधान से अखंड ज्योति जलाएं। साथ ही आखिरी दिन हवन और कन्या पूजन जरूर करें। नवरात्रि में कन्याओं को माता जगत जननी के समान माना जाता है।
खबर ये भी हैं: Betul Congress News : बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, विधायक निलय विनोद डागा ने किया स्वागत
ये गलती ना करें(Navratri ke Upay)
नवरात्रि के दौरान शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान घर में ऐसी कोई भी चीज ना लाएं जो मां दुर्गा की नाराजगी की वजह बने। लिहाजा नवरात्रि के दौरान नॉनवेज, नशीली चीजें, शराब आदि का ना तो सेवन करें और ना ही घर में लाएं। नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन ही करें।
खबर ये भी हैं: GK Questions : राजस्थान में किस पेड़ को ‘जंगल की ज्वाला’ कहा जाता है?
सुख-समृद्धि के उपाय
नवरात्रि के दौरान कुछ वस्तुओं की खरीदारी बेहद शुभ मानी जाती है। मान्यता है। कि इन चीजों को घर लाने से मां दुर्गा के साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा घर पर बनी रहती है और घर में सुख समृद्धि का वास होता है। चलिए जानते है….
खबर ये भी हैं: Betul Samachar : 11 सूत्रीय मांग को लेकर कोरकू आदिवासी संगठन ने निकाली महारैली
मिट्टी का मकान
नवरात्रि के दौरान घर में मिट्टी का छोटा सा मकान खरीदकर लाना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर के सदस्यों में प्रेम और सद्भाव बना रहता है। रिश्तों में कड़वाहट दूर होती है और प्रॉपर्टी की खरीदारी के योग बनते हैं।
श्रृंगार सामग्री
नवरात्रि में सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार की सामग्री और माता के लिए लाल चुनरी जरूर खरीदना चाहिए। मान्यता है कि माता रानी का श्रृंगार का सामान और लाल चुनरी चढ़ाने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
खबर ये भी हैं: Betul News : 20 से अधिक युवा भाजपा में शामिल, पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल ने किया अभिनंदन
पताका खरीदें
नवरात्रि में लाल रंग का त्रिकोणीय पताका खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि मंदिर में पताका लगाने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और मां दुर्गा की कृपा हमेशा बनी रहती है।
चांदी की खरीदारी
नवरात्रि के दौरान घर में बरकत के लिए माता के भक्तों को चांदी की खरीदारी करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और व्यक्ति धन के मामले में सुखी और संपन्न रहता है।
खबर ये भी हैं: Betul News: सांसद की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत, 52.60 करोड़ से होगा निर्माण – कायाकल्प
मोरपंख
नवरात्रि के दौरान घर में सुख शांति और खुशहाली के लिए मोर पंख खरीदकर ला सकते हैं। मान्यता है कि मोर पंख लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
मौली
नवरात्रि में मौली जरूर खरीदना चाहिए। मान्यता है कि मौली के धागे में नौ गांठे बांधकर मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए। इससे माता रानी प्रसन्न होती हैं और भक्तों के दुख दूर करती है।
खबर ये भी हैं: PM Vishwakarma Scheme : PM मोदी की इस स्कीम पर RBI ने लिया बड़ा फैसला, लाभार्थियों को और 2 साल मिलेगा फायदा





