बैतूल

Betul News : शहर में पहली बार विराजित होगी 11 फीट महाकाल की शिवलिंग

Betul News: 11 feet Mahakal Shivling will be installed in the city for the first time

  • वृंदावन, केदारनाथ, अमरनाथ और अयोध्या की मिट्टी से हो रहा मूर्ति का निर्माण कार्य

  • मूर्तिकार सुनील प्रजापति बना रहे विशेष और आकर्षक प्रतिमा

  • महाकाल समिति गाड़ाघाट टिकारी द्वारा नवरात्र उत्सव में की जाएगी विराजित

Betul News : शहर में पहली बार विराजित होगी 11 फीट महाकाल की शिवलिंग

Betul News : (बैतूल)। जिले के इतिहास में पहली बार नवरात्र उत्सव में बाबा महाकाल की 11 फीट प्रतिमा विराजित की जा रही है। प्रतिमा को मूर्तिकार सुनील प्रजापति आकर दे रहे हैं। इस प्रतिमा में पवित्र नदी ताप्ती, नर्मदा, गंगा शिप्रा नदी के पवित्र जल सहित वृंदावन, केदारनाथ अमरनाथ और अयोध्या की मिट्टी का उपयोग किया जा रहा है। महाकाल समिति गाड़ाघाट टिकारी द्वारा नवरात्र उत्सव में महाकाल की प्रतिमा विराजित की जाएगी।

खबर ये भी हैं: Betul Congress News : अलग-अलग गांव के 46 युवाओं ने विधायक निलय डागा के नेतृत्व में ली कांग्रेस की सदस्यता

इसके साथ ही मां वैष्णो देवी समिति के माध्यम से बैतूल में पहली बार शिवांश मेरिज लॉन इटारसी रोड बैतूल में अष्टधातु से निर्मित वैष्णो देवी की प्रतिमा विराजित की जा रही है। सुनील ने बताया कि मां वैष्णो देवी की प्रतिमा में सोना, चांदी, तांबा, सीसा, जस्ता, टिन, लोहा और पारा धातु का उपयोग किया जाएगा। माता वैष्णो दरबार में गणेशजी, भोलेनाथ, भैरव बाबा, हनुमानजी कालीजी और बाबा हारे के सहारे बाबा श्याम की प्रतिमा भी विराजमान होने जा रही है।

खबर ये भी हैं: Betul News: सांसद की मांग पर जिले की 5 महत्वपूर्ण सड़के हुई स्वीकृत, 52.60 करोड़ से होगा निर्माण – कायाकल्प

माँ वैष्णो देवी समिति के अध्यक्ष नीरज मालवी ने बताया कि अष्टधातु से बनी प्रतिमा बैतूल में पहली बार विराजमान हो रही है। अखंड ज्योत 9 दिन प्रज्वलित रहेगी। इसके साथ ही बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्वलित होगी। जीएस जागरण खाटू श्याम कीर्तन ग्रुप बैतूल द्वारा बाबा खाटू श्याम के शानदार भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

खबर ये भी हैं: Betul News : किराड़ समाज के वार्षिक सम्मेलन में प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Betul News : शहर में पहली बार विराजित होगी 11 फीट महाकाल की शिवलिंग

नवरात्रि को लेकर काफी उत्साह

नवरात्र पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मां दुर्गा की मूर्तियों को भव्य रूप देने के लिए मूर्तिकार दिन-रात काम में जुटे हुए हैं। सुनील ने बताया कि पिछले 4- 5 वर्षो से वह स्वयं मूर्ति बना रहे हैं। समय से लोगों को मूर्तियां देने के लिए इन दिनों काम जोरों पर चल रहा है।

खबर ये भी हैं: Funny Jokes : मंटू – कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, घंटू – क्या बात कर रहा है?

गौरतलब है कि मूर्तिकार सुनील प्रजापति शहर की प्रतिष्ठित समितियां को मूर्तियां बनाकर देते हैं। शिवरात्रि पर भी उनके द्वारा शंभू भोले उत्सव समिति की शोभायात्रा के लिए विशाल शिवलिंग बनाकर दी गई थी। वहीं उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण के सकारात्मक प्रयास से जिला जेल में बंदियों को भी मूर्तियां बनाना सिखाया है।

खबर ये भी हैं: Betul News : सीमेंट रोड अब पूर्व नपा अध्यक्ष स्व. गोकुल प्रसाद वैध के नाम से जाना जाएगा

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Back to top button