बैतूल

Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार

Betul News: The 11 feet Mahakal statue enshrined in Betul got a unique decoration after 9 days.

इंस्टाग्राम पर रोजाना 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए लाइव दर्शन

Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार
Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार

Betul News : (बैतूल)। नवरात्र उत्सव में महाकाल समिति गाड़ाघाट टिकारी द्वारा बाबा महाकाल की 11 फीट प्रतिमा विराजित की गई है। सोशल मीडिया पर लाखों श्रद्धालु इस महाकाल की प्रतिमा के लाइव दर्शन कर चुके हैं। प्रतिमा की खासियत यह है कि यह उज्जैन महाकाल की तर्ज पर निर्मित की गई है। प्रतिमा स्थापना के साथ ही बाबा महाकाल का पूरे 9 दिनों तक अलग अलग रूपों में सिंदूर, कुमकुम, काजू, किशमिश, बादाम व भांग से अद्भुत और अलौकिक श्रंगार किया गया।

खबर ये भी हैं : Betul News : मेरे खिलाफ की जा रही सुनियोजित साजिश: स्पेंसर लाल

इस प्रतिमा को बैतूल शहर के प्रसिद्ध मूर्तिकार आर.सुनील प्रजापति ने बनाया हैं। इस प्रतिमा में पवित्र नदी ताप्ती, नर्मदा, गंगा, शिप्रा नदी के पवित्र जल सहित वृंदावन, केदारनाथ अमरनाथ और अयोध्या की मिट्टी का उपयोग किया गया है। महाकाल का श्रंगार भी मूर्तिकार सुनील प्रजापति कर रहे हैं। बता दें कि मूर्ति कलाकार सुनील को महाकाल के श्रृंगार के लिए विशेष महारत हासिल है। पूर्व में भी उन्होंने श्रावण मास में बैतूल शहर की कई शिवलिंगों का श्रृंगार किया है। प्रतिदिन महाकाल की प्रतिमा के दर्शन करने वाले श्रद्धालु मूर्तिकार की सराहना कर रहे हैं।

खबर ये भी हैं :  Betul Today News : बैतूल  के बेटे हिमांशु जैन ने एशियन में भारत के लिए जीता सिल्वर मेडल

Betul News : बैतूल में विराजित 11 फीट की महाकाल प्रतिमा का 9 दिनों तक हुआ अद्भुत अनोखा ऋंगार

नवमी को अर्धनारीश्वर के रूप में किया अंतिम श्रृंगार

महाकाल समिति गाड़ाघाट से मिली जानकारी के अनुसार स्थापना अर्धनारीश्वर भगवान के रूप में की गई। एक तरफ माता गौरा एक तरफ भोलेनाथ द्वितीय श्रृंगार माता हरसिद्धि और शारदे माता के रूप में किया गया व तृतीय श्रृंगार महाकाल महाराज के रूप में किया गया। नवमी को अंतिम श्रृंगार अर्धनारीश्वर के रूप में पुनः किया गया, जिसमें एक तरफ भूतेश्वर महाकाल भगवान और दूसरे तरफ जगदंबा माता का रूप दिया गया। भगवान के इस अद्भुत दर्शन को निहार कर भक्त भी धन्य हो गए। नवरात्र पर्व में महाकालेश्वर की आरती भी शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही है।

खबर ये भी हैं : Betul Samachar : अनिता मसतकर शहर महिला कांग्रेस कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत 

Sagar Karkare

My Name is Sagar Karkare. I am the Editor of This Web Site,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button