CHC Hivara : हिवरा की बुज़ुर्ग महिला शांता बाई कवड़कर ने अपनी (11000) ग्यारह हजार स्क्वेयर फिट भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनाने की पेशकश की
CHC Hivara : Shanta Bai Kavadkar, an elderly woman of Hivara, offered to build a community health center building on her (11000) eleven thousand square feet land.
शाला भवन के समीप ही हमारी भूमि में बनाया जाये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र : शांता कवड़कर

CHC Hivara : (बैतूूल)। श्री महावीर देवस्थान माँ भवानी शंकर मंदिर हिवरा समिति की बुज़ुर्ग महिला शांता बाई कवड़कर ने अपनी सौ आरे यानि (11000) ग्यारह हजार स्क्वेयर फिट भूमि पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्कूल भवन के समीप ही उनकी भूमि पर बनाने की पेशकश की है।
गौरतलब है कि श्री महावीर देवस्थान अतिप्राचीन काल का है और यहाँ विद्यमान पन्च देवगण साक्षात् मूर्त रूप में विराजित है। जिसमे प्राचीनकाल से लगभग 500 वर्ष पूर्व के साक्ष्य भी दृष्टिगोचर होते है। जिनकी गाथा यहाँ आनेवाले भक्तों सहित ग्राम के बुजुर्ग भी भलीभांति परिचित है।
- ये भी पढ़ें : M.P. Outsourced Employees : जल्द बढ़ेगा म.प्र. के ढाई लाख आउटसोर्स कर्मियों का वेतन, सरकार देने जा रही नई सौगात
अब ग्रामीण लोगों को जब से पता लगा है कि यहाँ शासन से 43 लाख 88 हजार रूपये से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं मिलने वाली है तो लोग स्वयं आगे आकर अपना योगदान स्वेच्छा से कर रहे है। इसी कड़ी में गाँव की एक बुज़ुर्ग महिला ने अपनी 100 आरे भूमि पर उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की जिलाधीश से अपील की है।
- ये भी पढ़ें : Khatu Shyam : हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है…जय श्री श्याम के जयकारों से गूंजा निक्कू दास आश्रम
दर्जन भर ग्रामों को मिलने वाली मूलभूत सुविधा से रखा है वंचित…(CHC Hivara)
चूंकि उक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काफ़ी लम्बे समय पूर्व से स्वीकृत हुआ है। लेकिन इसे बनाने के लिए की जाने वाली कार्यवाही की गति अत्यंत धीमी है। बता दें कि यहाँ कुछ लोग अपने हित साधने के कारण इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवान को बनने में अनावश्यक रूप से अवरोध उत्पन्न कर रहे है। जबकि इससे यहाँ के आसपास के लगभग दर्जन भर गॉववासी एवं मंदिर आनेवाले भक्त लाभान्वित होने से वँचित हो रहे है।
- ये भी पढ़ें : Saagaun Taskari : भैंसदेही से सरांडी मार्ग पर सागौन तस्करी करते धराया आरोपी, 5 नग सागौन चरपट जब्त
शांता बाई की जिलाधीश से विनम्र अपील…(CHC Hivara)
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत होने से एक ओर जहाँ हिवरावासी सहित आसपास के ग्रामीण तो लाभान्वित होंगे ही वहीं क्षेत्र का समुचित विकास भी होगा। जिसके दृष्टिगत बुज़ुर्ग महिला शांता बाई कवड़कर ने जिले के अत्यंत संवेदनशील कलेक्टर से स्वतः संज्ञान लेकर त्वरित और उचित कार्यवाही करते हुए अविलम्ब उक्त निर्माण कार्य उनकी भूमि पर कराने की विनम्र अपील की है।



