Betul News : 12 जनवरी को मुख्यमंत्री के सामने लोक संस्कृति का मंचन करेंगे बैतूल के कलाकार
Betul News: Artists of Betul will stage folk culture in front of the Chief Minister on January 12.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा टीटी स्टेडियम भोपाल में आयोजित किया जा रहा कार्यक्रम

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : (बैतूल)। 12 जनवरी युवा दिवस पर जिले के कलाकार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सामने बैतूल की लोक संस्कृति का मंचन करेंगे। उल्लेखनीय है कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा टीटी स्टेडियम भोपाल में आदिवासी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बैतूल की लोक संस्कृति का मंचन जिले की एकलव्य लोक कला समिति के फाउंडर, डायरेक्टर महेश इंगले अपने दल के साथ करेंगे। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Today News : निखिल जसूजा ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
Betul News : 12 जनवरी को मुख्यमंत्री के सामने लोक संस्कृति का मंचन करेंगे बैतूल के कलाकार
बता दें कि लोक कलाकार इंगले विद्यालय, महाविद्यालय के बच्चों को लोक संस्कृति न सिर्फ सिखाते है अपितु मंच प्रदान करने के लिए भी निरंतर कार्यरत रहते हैं। बैतूल जिले के कलाकारों के लिए गर्व की बात होगी कि उनकी आदिवासी लोक संस्कृति से मुख्यमंत्री रूबरू होंगे। दल में कलाकार सुनील ढोलेकर, राजेश कवदेती, पिंटू कुमरे, रविंद्र उईके, पंकज कुमरे, दुर्गेश कुमरे, रामकिशोर इवने, समीर, रमन, हिमांशु पाटिल, पांसे, मेघा राजपूत, श्रद्धा पवार, कौशल्या उइके, भावना साहू, अवंतिका मेलवंशी शामिल है। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul Samachar : भारत मुक्ति मोर्चा ने ईवीएम के विरोध में अंबेडकर चौक पर दिया धरना



