बैतूल
Betul News : ट्राइबल छात्रावास का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण
Betul News: Collector conducted surprise inspection of tribal hostel
छात्रावास से अतिक्रमण हटाने और स्वच्छता के दिए निर्देश

| WHATSAPP GROUP |
|
Betul News : कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को बैतूल के हमलापुर स्थित पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास एवं जनजातीय बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने पिछड़ा वर्ग बालक छात्रावास में गंदगी एवं अव्यवस्था को दुरुस्त करने के सहायक संचालक पिछड़ा को निर्देश दिए। छात्रावास से अतिक्रमण हटाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु एसडीएम और तहसीलदार को निर्देशित किया। कलेक्टर द्वारा सदर से बडोरा एवं कालापाठा क्षेत्र में रोड पर बढ़ रहे अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। (Betul News)
खबर ये भी हैं : Betul News : अभाविप ने छात्रवृत्ति संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सोपा !



