बैतूल
Chhindwara News : छिंदवाड़ा में नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण
छिंदवाड़ा : नवागत कलेक्टर मनोज पुष्प ने जॉइनिंग के बाद छिंदवाड़ा जिले के राजस्व अनुविभाग में राजस्व अधिकारियों की पदस्थापना के के आदेश जारी कर दिए आज जारी आदेश अनुसार सुधीर जैन को छिंदवाड़ा एसडीएम खेमकरण धुर्वे को अमरवाड़ा एसडीएम श्रीमती अंकिता त्रिपाठी को सौसर एसडीएम सुश्री नेहा सोनी को जुन्नारदेव एसडीएम बनाया है नई व्यवस्था के अनुसार प्रभात कुमार मिश्रा चौरई एसडीएम और पुष्पेंद्र निगम परासिया एसडीएम बने रहेंगे पदभार लेने के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने कहा कि शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता है शासन की कल्याणकारी योजना जिन लोगों के लिए बनी है उन तक पहुंचे इसी दिशा में निरंतर कार्य करेंगे और बेहतर ढंग से जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को संभालेंगे हर हर डिपार्टमेंट का रिव्यूह भी करेंगे उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा पहले भी खूबसूरत था आज भी है।



